नई दिल्ली

Indian Railway: ये है भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन, 172 साल बाद भी ट्रेन पकड़ने के लिए खूब होती है धक्का-मुक्की

India’s Oldest Railway Station: भारत में पहली बार  16 अप्रैल 1853 को पहली ट्रेन पटरी पर दौड़ी थी. मुंबई के बोरी बंदर से ठाणे के बीच 34 किलोमीटर का पहला सफर तय किया गया था अंग्रेजों के जमाने में चली ट्रेन पहली बार स्टेशन पर रुकी थी. रेलवे का विशाल इतिहास अपने भीतर ऐसे कई राज समेटें हुए है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. ऐसा ही इस राज है भारत के पहले और सबसे पुराने रेलवे स्टेशन के बारे में.  आपको जानकर हैरानी होगी कि 172 साल पहले बना ये रेलवे स्टेशन आज भी बिल्कुल चकाचक है और रोजाना यहां से दर्जनों ट्रेनों और हजारों लोग सफर करते हैं.

Railway Station

भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन का किस्सा

भारतीय रेलवे ने गुलाम भारत से लेकर आजादी की पहली किरण को देखा है. भारतीय रेलवे के साथ कई किस्से जुड़े हैं. ऐसा ही एक किस्सा भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन के साथ जुड़ा है. भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन के साथ एक और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. ताज महल के बाद भारत में सबसे ज्यादा फोटो इसी रेलवे स्टेशन की खींची जाती है.

कहां है भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन

भारत का पहला रेलवे स्टेशन

भारत के लिए पहले रेलवे स्टेशन जहां पहली बार ट्रेन दौड़ी थी, उसे बोरी बंदर नाम दिया गया. मुंबई में एक जगह का नाम बोरी बंदर है, जिसके नाम पर ही रेलवे स्टेशन को भी नाम दे दिया गया. साल 1853 से शुरू हुए इस स्टेशन को 1878 में फिर से बनाया गया और उसका नाम बदलकर   विक्टोरिया टर्मिनस रख दिया गया. ब्रिटेन की महारानी के नाम पर स्टेशन का नाम बदला गया.

बदल गया नाम

आजादी के बाद साल 1996 में इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन कर दिया गया था. इसके बाद साल 2017 में फिर से भारत सरकार ने इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रख दिया गया.

फोटो खिंचवाने में दूसरे नंबर पर

छत्रपति शिवाजी महाराष्ट्र के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है.  ताज महल के बाद भारत में सबसे ज्यादा फोटो इसी बिल्डिंग के खींचे जाते हैं. इस बिल्डिंग का डिजाइन आर्किटेक्ट फ्रेडरिक स्टीवेंस ने तैयार किया था. उस वक्त इसके निर्माण में 16 लाख खर्च हुए थे,जिसके बाद कई बार इसका विस्तार किया गया. ये स्टेशन भारत का सबसे पुराना स्टेशन है.

देश की शान

 मुंबई के इस स्टेशन पर देश भर के कई शहरों के लिए ट्रेनें छूटती और खुलती है. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है. रोजाना लाखों की संख्या में यहां से लोग सफर करते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे