नई दिल्ली

बाजारों में धड़ाधड़ चल रहे है 500 रुपये के नकली नोट, कहीं आपके पास तो नहीं ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली :- बिहार में नकली नोट के तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं। बाजार में बड़े पैमाने पर 500 रुपए के नकली नोट उतारे जाने की खुफिया सूचना के बाद पटना पुलिस चौकस हो गई है। नकली नोट खपाने की खुफिया जानकारी के बाद तस्करों के मंसूबे नाकाम करने में पुलिस जुट गई है। बिहार पुलिस की विशेष शाखा ने पटना सहित सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। डीएम के साथ एसएसपी और एसपी को इस बाबत पत्र लिखा है।

paise 2

 

 

इस पत्र में नकली नोट के धंधे पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक विशेष शाखा की आसूचना एवं सुरक्षा प्रभाग को जानकारी मिली है कि तस्कर पांच सौ रुपए के नकली नोट बाजार में खपा रहे हैं। नोट को बारीकी से तैयार किया गया है लेकिन तस्करों ने एक बड़ी चूक कर दी है। बाजार में जो नकली नोट भेजे गए हैं उसमें अंग्रेजी में Reserve Bank of India की जगह Resarve Bank of India छपा है। विशेष शाखा ने तस्करों की इस गलती को पकड़ते हुए नोट का नमूना भी अपने पत्र के साथ जिलों को भेजा है। इस गलती को पकड़कर आप भी असली और नकली की पहचान कर सकते हैं।

पांच सौ रुपए के नकली नोट की जानकारी साझा करते हुए पुलिस की खुफिया इकाई ने जिलों में विशेष जांच अभियान चलाने को कहा है। साथ ही प्रशासनिक सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई की सलाह दी है। नकली नोट की बरामदगी और इसे बाजार में खपाने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों से विशेष शाखा को अवगत कराने को भी कहा गया है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे