नई दिल्ली

Mustard Oil Price: औंधे मुँह गिरे सरसों के तेल के रेट, रिकॉर्ड स्तर से नीचे पहुंचे भाव

नई दिल्ली :- बस्ती महंगाई के बीच आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। लेकिन इसी बीच एक राहत की खबर है। बता दे की सरसों के तेल के रेट, मूंगफली और सोयाबीन के तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। बता दे कि पिछले कुछ दिनों से खाद्य तेल के रेट आसमान छू रहे थे, लेकिन अब इसमें राहत देखने को मिली है आईए देखते हैं नीचे क्या है ताजा प्राइस?

Edible Oil sarso tel

Mustard Oil Price Today

खाद्य तेलों की रेट (Edible Oil Price) में उतार-चढ़ाव का सिलसिला हमेशा चलता रहता है। यही वजह है कि इसका सीधा असर आम जनता पर पता है। पिछले बहुत समय से देखा जा रहा था कि सरसों, मूंगफली और सोयाबीन के तेल के दाम में आसमान छू रहे थे। लेकिन अब खाने वाले तेल के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल खाद तेल की कीमत में गिरावट देखी गई है।

मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट के कारण देश के तेल तिलहन मार्केट में आज सरसों के तेल (Mustard Oil) तिलहन, मूंगफली तेल, कच्चा तेल, सोयाबीन तेल एवं सीपीओ पामोलिन तेल तथा बिनौला तेल के रेट में गिरावट देखी गई है। बढ़ती महंगाई के बीच देसी तेल तिलहन की कीमत भी कमते हुए नजर आ रहे हैं।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अगले महीने मंडी में सरसों की नई फसल आने लगेगी। इसके बाद सरसों के तेल तिलहन के भाव में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस बार बाजार में सरसों के कमी को लेकर कोई प्रतिकूल स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा है। क्योंकि हाफेड और नाफेड जैसे सहकारी संस्थान ऑन ने काफी नियंत्रित ढंग से सरसों के स्टॉक बाजार में जारी किए हैं।

 मूंगफली और बिनौला खल का ताजा भाव क्या है?

अभी हाल ही में मूंगफली औश्र बिनोला खल के दाम में सुधार देखने को मिले थे। देश के सभी राज्य में मूंगफली और बिनौला खल की कीमत में लगभग 20 से ₹25 क्विंटल की दर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। यही वजह है कि खाद तेल की रेट नीचे देखी जा रही है। बता दे की सबसे ज्यादा सरसों, मूंगफली और बिनौला तेल के दाम भी गिरावट के साथ है।

सोयाबीन डिगाम तेल के आयात पर लगभग 102 रुपए प्रति किलो का खर्च है। लेकिन पैसे की दिक्कत के कारण आयात तक बंदरगाह पर इस तेल को 97 रुपए प्रति किलो के दर से बचा जा रहा है। ऐसे में कम कीमत होने पर बिक्री होने से सोयाबीन के रेट टूटे हैं।

Edible Oil Price Today : यहां से जानिए खाद्य तेलों के ताजा भाव

  • सरसों के तेल : 6340 से लेकर 6400 रुपए
  • मूंगफली : 5850 से लेकर 6075 रुपए
  • मूंगफली तेल मिल डिलीवरी (गुजरात) : 13650 रुपए
  • मूंगफली रिफाइंड तेल : 2100 रुपए से लेकर 2200 रुपए
  • सरसों तेल दादरी : 13100 रूपये
  • सरसों पक्की घनी तेल : ₹2200 से लेकर 2300 रुपए
  • सरसों कच्ची घानी तेल का रेट : 2300 रुपए से लेकर 2425 रुपए है।
  • तिल तेल मिल डिलीवरी : 18400 से लेकर 21000 रुपए
  • सोयाबीन तेल मी डिलीवरी दिल्ली : 12500 रुपए
  • सोयाबीन मील डिलीवरी इंदौर : ₹13000 है।
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला : 12650 रुपए।
  • बिनौला मिल डिलीवरी, हरियाणा : 12230 रुपए
  • पामोलिन आरडी, दिल्ली : 14150 रुपए
  • सोयाबीन दाना : 4300 से लेकर 4350 है।
  • सोयाबीन लूज : 4120 से लेकर 4100 रुपए है।

 

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे