योजना

आयुष्मान कार्ड के तहत नहीं होता इन बीमारियों का इलाज, जेब से लगाने पड़ते है पैसे

नई दिल्ली :- भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी हितकारी योजना चलाई जाती हैं. सरकार अलग-अलग लोगों की जरूरत के आधार पर अलग-अलग तरह की योजनाएं लेकर आती है. स्वास्थ्य सभी लोगों के लिए एक बेहद गंभीर मुद्दा होता है.

ayushman card

भारत में बहुत से लोगों के पास प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस लेने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होते. इस तरह के गरीब जरूरतमंद लोगों को भारत सरकार की ओर से फ्री ट्रीटमेंट दिया जाता है. इसके लिए भारत सरकार ने पीएम आयुष्मान भारत योजना चलाती है.सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध किसी भी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाकर कैशलेस इलाज करवाया जा सकता है.

लेकिन इस योजना में सभी बीमारियां और सारे इलाज कवर नहीं होते. अगर आप भी आयुष्मान योजना के तहत किसी खास बीमारी का इलाज करवाना चाहते हैं. तो पहले आप पता कर लें कि कौन सी बीमारियों के इलाज इसमें नहीं होते.आप घर बैठे इस बात का पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर Menu में से Health Benefits Packages पर क्लिक करना होगा. यहां आपको इलाजों की जानकारी मिल जाएगी.

इसके अलावा आप चाहें तो प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के टोल फ्री नंबर 14555 पर काॅल करके भी योजना में जिन बीमारियों का इलाज नहीं होता या जो फ्री इलाज उनके बारे में पता कर सकते हैं. इसके अलावा आयुष्मान भारत ऐप डाउनलोड करके भी इस बारे में पता किया जा सकता है.गर आप ऑनलाइन इस बारे में चेक नहीं कर पा रहे हैं. तो फिर आप अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या फिर कॉमन सर्विस सेंटर जाकर के भी जिन बीमारियों का इलाज योजना में शामिल नहीं है. उनके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे