Haryana News

Haryana News: हरियाणा के CM सैनी का बड़ा ऐलान, अब प्रदेश में बसेंगे 10 आधुनिक औद्योगिक शहर

चंडीगढ़ :- हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में घोषणाओं की झड़ी लगाई है. उन्होंने प्रदेश के भविष्य के विकास के लिए कई नई योजनाओं का रोडमैप पेश किया और दर्जनों परियोजनाओं की शुरुआत करने की घोषणा की है. इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से प्रदेश में न केवल विकास में वृद्धि होगी, बल्कि लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.

cm

 

मुख्यमंत्री ने आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर प्रदेश में अत्याधुनिक औद्योगिक शहरों की स्थापना की घोषणा की है. इन औद्योगिक शहरों से नए उद्योगों का विकास होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इसके लिए संबंधित विभागों ने काम भी शुरू कर दिया है.

सरकार कर रही 3 गुना ताकत के साथ काम: CM

मुख्यमंत्री सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ में अपनी कैबिनेट के मंत्रियों और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ प्रदेश के भविष्य का रोडमैप सांझा किया. उन्होंने नई विकास परियोजनाओं को गति देने और पुरानी परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तीन गुना ताकत के साथ काम कर रही है.

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को प्रदेश में लागू करने की बात की. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में भाजपा सरकार उनके सभी वादों को पूरा करेगी.

प्रदेश के नए प्रोजेक्ट्स

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेश में चल रही और आने वाली परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी, जिनमें प्रमुख योजनाएं ये हैं-

  • हिसार और अंबाला एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू की जाएगी.
  • बिजली उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 25,000 मेगावाट किया जाएगा.
  • पानीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम में रासायनिक कचरा निस्तारण प्लांट बनाए जाएंगे.
  • अंबाला में एकीकृत कपड़ा मार्केट बनाई जाएगी.
  • करनाल में फार्मा पार्क के निर्माण में तेजी लाई जाएगी.
  • 10,000 एकड़ का लैंड बैंक बनाया जाएगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण नहीं किया जाएगा.
  • नारनौल में लॉजिस्टिक हब स्थापित किया जाएगा.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे