मौसम

Weather Update: पंजाब- हरियाणा में मौसम को लेकर अलर्ट जारी; भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना

चंडीगढ़ :- राज्य में मौसम को लेकर अगले दो दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की भी संभावना है. इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की संभावना है. बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. जनवरी 2025 में 56 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई, जबकि पिछला वर्ष भी पंजाब के लिए सूखा रहा था. पंजाब में 2024 मानसून सीजन में 314.6 मिमी बारिश हुई, जो औसत 439.8 मिमी से 28 प्रतिशत कम थी. वहीं अगर जनवरी 2025 की बात करें तो पंजाब में औसतन 19.1 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस महीने अभी तक केवल 8.3 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है.

barish

पारा लगातार तोड़ रहा है रिकॉर्ड

पंजाब में जनवरी माह में पारा लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है. कल का तापमान 23 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है. ऐसा तापमान जनवरी 2001 में इसी दिन दर्ज किया गया था.  पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के अंदर 1970 से अब तक दर्ज सभी तापमानों के अनुसार, इस वर्ष 2025 की जनवरी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक गर्म है.

फसलों के लिए लाभदायक

वहीं, फरवरी के शुरुआती दिनों में हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. (Haryana weather update) mअधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, इस समय बारिश की संभावना कम है हालांकि, अगर कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो हल्की बारिश हो सकती है. यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक हो सकती है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे