Haryana News

हरियाणा रोडवेज बस यात्रियों के लिए आई खुशखबरी, अनिल विज ने किया ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली :- हरियाणा में बस में सफर के दौरान टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा नहीं है, अभी तक जबकि पंजाब तक इसकी सुविधा दे रहा है। जिस पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा हम इस पर काम कर रहे हैं। एक एप तैयार हो रही है। जिससे यात्रियों को बस ट्रैक तक की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड पर एयरपोर्ट की तरह डिस्प्ले लगेंगी जिस पर कौन सी बस कब आएगी उसकी जानकारी देगी। इस सब के लिए ऑर्डर दे दिए गए हैं।

Anil Vij

विदेश जाना चाहते हैं वो जाए लेकिन वैध तरीके से जाएं

अमेरिका डिपोर्ट हुए युवाओं पर बोलते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा बिना पर्ची बिना खर्ची का झूठा नारा देने वालों ने बिना रोजी बिना रोटी की स्थिति बना दी। इस पर अनिल विज ने कहा कि डिपोर्ट हुए सभी लोग अवैध तरीके से गए थे जिन्होंने इन्हें भेजा था। उन पर भी केस होना चाहिए। विज ने कहा जब वह गृहमंत्री थे तो उन्होंने दो SIT बनाई थी। पहली के दौरान 600 लोग जेल भेजे थे और दूसरी के दौरान 550 के करीब लोग जेल भेजे थे। जो विदेश जाना चाहते हैं वो जाए लेकिन वैध तरीके से जाएं।

आदमी पार्टी पागल हो गई

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि पिछले दो घंटे में उनके 16 उम्मीदवारों के पास फ़ोन आ गए हैं कि “आप” छोड़ कर उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हर एक को 15-15 करोड़ देंगे। इस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी पागल हो गई है। अभी रिजल्ट निकला नहीं आप पार्टी हर सर्वे में हार रही है तो हारे हुए को कोई क्यों पैसे देगा।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे