नई दिल्ली

Bijli Meter News: बिजली मीटर वाले 15 फरवरी तक ऑनलाइन करवा ले ये काम, नहीं किया काटा जा सकता है कनेक्शन

नई दिल्ली :- बिजली बोर्ड इन दिनों मीटर्स की ई-केवाईसी का कार्य करने में जुटा हुआ है. अभी भी कई उपभोक्ताओं के बिजली मीटर्स की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है. सरकार ने 15 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाने की अंतिम समय सीमा तय की है. अगर इस अवधि तक कोई उपभोक्ता बिजली मीटर की ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो उन्हें एक मीटर पर मिलने वाली 125 यूनिट फ्री बिजली से भी हाथ धोना पड़ेगा.

bijli meter

बिजली बोर्ड के कर्मचारी पिछले दो महीनों से डोर-टू-डोर जाकर ई-केवाईसी कर रहे हैं, जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी ने नहीं करवाई है वो बिजली बोर्ड कार्यालय में भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं. विभाग ने उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है. ई-केवाईसी न होने पर उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक फ्री बिजली नहीं मिलेगी.

ये दस्तावेज होंगे जरूरी

किसी घर में 10 मीटर लगे हैं तो इसमें एक ही मीटर की ई- केवाईसी होगी. केवाईसी वाले मीटर पर ही फ्री यूनिट बिजली मिलेगी. डोर टू डोर केवाईसी अभियान के दौरान कुछ उपभोक्ता छूट गए थे उनकी केवाईसी के लिए फिर से कर्मचारी घर घर जा रहे हैं, लेकिन अब उपभोक्ता सब डिवीजन कार्यालय में ई-केवाईसी करवा सकते हैं. अन्य किसी भी माध्यम से ई-केवाईसी नहीं होगी. ई-केवाईसी करवाने के लिए उपभोक्ता के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड और बिजली का कोई भी पुराना बिल जिस पर कन्जयूमर आईडी हो होना जरूरी है. इसके साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी जरूरी है, इसी मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद ई-केवाईसी पूरी होगी.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे