फाइनेंस

LIC News: भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी को करारा झटका, LIC ग्राहको मे डर का माहौल

नई दिल्ली :- देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के लिए दिसंबर तिमाही मिली-जुली रही। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) की नेट प्रीमियम इनकम दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 9 फीसदी गिर गई लेकिन स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट 17 फीसदी उछल गया। नतीजे आने से पहले एलआईसी के शेयर आज बिकवाली के दबाव में फिसल गए और दिन के आखिरी में रेड जोन में बंद हुए। बीएसई पर आज इसके शेयर आज 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 815.95 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं जबकि इंट्रा-डे में यह 2.27 फीसदी फिसलकर 810.00 रुपये तक आ गया था।

lic 1

LIC Q3 Results: खास बातें

दिसंबर 2024 तिमाही में एलआईसी की नेट प्रीमियम इनकम सालाना आधार पर 9 फीसदी गिरकर 1,06,891 करोड़ रुपये पर आ गया। लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए नेट प्रीमियम इनकम पॉलिसीहोल्डर्स से मिले टोटल प्रीमियम इनकम और रीइंश्योरेंस कॉस्ट के बीच का फर्क है। यह बीमा कंपनी का वास्तविक रेवेन्यू है जिसे पॉलिसी बेचकर बीमा कंपनी हासिल करती है। हालांकि इस दौरान एलआईसी का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट 17 फीसदी उछलकर 11,056 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक की टोटल इनकम इस दौरान 2,12,447 करोड़ रुपये से गिरकर 2,01,994 करोड़ रुपये पर आ गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

एलआईसी के शेयर पिछले साल 1 अगस्त 2024 को 1221.50 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से छह ही महीने में यह 34 फीसदी से अधिक फिसलकर पिछले महीने 28 जनवरी 2025 को 804.60 रुपये के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। निचले स्तर पर शेयर संभले और खरीदारी के दम पर करीब डेढ़ फीसदी रिकवर हुए हैं लेकिन अब भी एलआसी के शेयर एक साल के हाई से करीब 33 फीसदी डाउनसाइड हैं।

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे