Haryana News

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इस जिले में जमीन की खरीद- बिक्री पर रोक

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार द्वारा झज्जर जिले के बादली हल्के में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की ओर से रोक लगा दी गई है। प्रशासन की तरफ से बादली क्षेत्र में जमीन की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। बादली के विभिन्न गांव में बिना लाइसेस, सीएलयू और एनओसी प्राप्त अवैध कॉलोनी का विकास किए जाने के मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरु की गई थी।

haryana cm 2

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान

अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बादली क्षेत्र में जितने भी अवैध रूप से जमीन है उनकी खरीद फरोख्त पर बिना अनुमति के किसी प्रकार का कोई भी काम न होने दे। इस खसरा नंबरों के नवीनतम राजस्व रिकॉर्ड प्रदाशन करके और इन नंबरों में किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया गया था अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।

इन खसरा नंबरो पर लगाई गई रोक

प्रशासन की तरफ से याकूबपुर के खसरा नंबर 76//16/2, 25/1, 25/2, 87//5/1, 5/2, 77//21, 86//1, 88//6/2, 6/3/1, 6/3/2, 7, 8, 14, 15, 98//11/2, 12/1, 12/2, 19/2, 22, 23/1, 107//2/1, 3/1 दादरी तोय के खसरा नंबर 77//17/2, 22/2, 23, 24, 88//1, 2, 3, 4एमआईएन, 7एमआईएन, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 106//3, 9, 10, 63//9, 46//23/2, 61//3, 103//10/2/1, 104//6/1, 111//13/1/2, 20/2, 21, 20/1, 16, 17/2, 24/1/1, 25/1, 12, 8/2, 9/2 श्योजीपुरा के खसरा नंबर 24//13, 14, 18, 26 तथा औरंगपुर के खसरा नंबर 37//11 पर किसी भी प्रकार की सेल डीड, विक्रय अनुबंध, पावर ऑफ अटॉर्नी या पूर्ण भुगतान समझौते को पंजीकृत करने को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे