फाइनेंस

Bank Holidays List April 2023: RBI ने जारी की अप्रैल महीने में बैंक छुटियों की लिस्ट, 15 दिन से ज्यादा बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays List :- वित्तीय वर्ष 2022-23 जल्द पूरा होने वाला है. Financial Year 2022 – 23 का अंतिम माह यानी मार्च चल रहा है. 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए फाइनेंश‍ियल ईयर 2023-24 के साथ कुछ परिवर्तन भी होने जा रहे हैं.  ये Change सीधे पैसे और बैंकों से संबंधित हैं. हर किसी को बैंक से संबंधित काम होते हैं. इसीलिए आपको अप्रैल 2023 में होने वाली बैंक की छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए.

bank

अपने राज्य में होने वाली छुट्टियों की हो जानकारी 

यदि आपको भी अप्रैल में बैंक का कोई काम है तो आप अभी से इसके बारे में योजना बना सकते हैं. लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग होती है. तो आप उस हिसाब से अपने राज्य में बैंकों की छुट्टियों का पता लगाएं.

अप्रैल माह 15 द‍िन Bank रहेंगे बंद 

देश के ज्यादातर बैंकों के काम को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) Control करता है. इनसे जुड़ी छुट्टियां भी र‍िजर्व बैंक (RBI) की सहमत‍ि के बाद निर्धारित की जाती है.  सरकारी और प्राइवेट बैंक महीने के दूसरे और चौ‍थे शन‍िवार के अतिरिक्त रव‍िवार को भी Close रहते है. आपको बता दें अगले महीने अप्रैल में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.  RBI के आदेश के अनुसार अप्रैल 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार मिलाकर कुल 15 दिन बैंकों का अवकाश रहेगा.

बैंक के कार्य से संबंधित नहीं होगी कोई समस्या

अप्रैल महीने में छुट्टियों की शुरुआत 1 अप्रैल को बैंक खातों के वार्षिक समापन से होगी. 4 अप्रैल को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी.  पूरे महीने के दौरान बैंक के कामकाज से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी. ATM, कैश डिपॉजिट, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से छुट्टियों में भी काम चलता रहेगा.  छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के अनुसार परिवर्तित हो सकती है.

RBI ने किया अवकाश घोषित 

आरबीआई (RBI) की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक काम नहीं करते. Negotiable Instruments Act के तहत आरबीआई (RBI) ने 1, 4, 5, 7, 14, 15, 18, 21 और 22 अप्रैल को बैंक अवकाश घोषित कर दिया है. इसके अलावा अप्रैल में 2, 9, 16 अप्रैल को 5 रविवार हैं. 8 और 22 अप्रैल को दूसरे और चौथे शनिवार हैं. इसीलिए इन तारीखों को भी बैंक बंद रहेंगे.

April 2023 में होने वाली बैंक छुट्टियों की List

1. 1 अप्रैल 2023 (शन‍िवार): बैंक अकाउंट की सालाना Closing

2. 2 अप्रैल 2023 (रव‍िवार): Holiday

3. 4 अप्रैल 2023 (मंगलवार) – महावीर जयंती

4. 5 अप्रैल, 2023 (बुधवार)- बाबू जगजीवन राम जन्म दिवस

5.. 7 अप्रैल 2023 (शुक्रवार)- Good Friday

6. 8 अप्रैल 2023 (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार

7. 9 अप्रैल 2023 (रविवार)- छुट्टी

8. 14 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार) – डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती / बोहाग बिहू / चीराओबा / वैशाखी / बैसाखी / तमिल नववर्ष दिवस / महा बिसुभा संक्रांति / बीजू महोत्सव / बिसू महोत्सव

9. 15 अप्रैल, 2023 (शनिवार) – विशु / बोहाग बिहू / हिमाचल दिवस / बंगाली नव वर्ष दिवस

10. 16 अप्रैल 2023 (रविवार)- Holiday

11. 18 अप्रैल, 2023 (मंगलवार) – शब-ए-कद्र

12. 21 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) – ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमात-उल-विदा

13. 22 अप्रैल 2023 (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार और रमजान ईद (ईद-उल-फितर)

14. 23 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश

15. 30 अप्रैल 2023 (रविवार)- छुट्टी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे