Share Market News: इस छोटू शेयर ने 4 महीने में दोगुना किए लोगों के पैसा, 6 दिन में आया 34% उछाल
नई दिल्ली :- स्मॉलकैप कंपनी विमता लैब्स के शेयर 8 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 1183 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने बुधवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। दिसंबर 2024 तिमाही के शानदार नतीजों के बाद विमता लैब्स के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। पिछले 6 ट्रेडिंग सेशंस में कंपनी के शेयर 34 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले 4 महीने में कंपनी के शेयरों में 102 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 420 रुपये है।

4 महीने में दोगुना हुआ निवेशकों का पैसा
विमता लैब्स (Vimta Labs) के शेयर पिछले 4 महीने में 102 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 11 अक्टूबर 2024 को 558.05 रुपये पर थे। विमता लैब्स के शेयर 12 फरवरी 2025 को 1183 रुपये पर जा पहुंचे हैं। यानी, कंपनी के शेयरों ने पिछले 4 महीने में ही इनवेस्टर्स का पैसा दोगुना से ज्यादा कर दिया है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो विमता लैब्स के शेयरों में 125 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
5 साल में 950% से ज्यादा उछल गए हैं विमता लैब्स के शेयर
विमता लैब्स के शेयर पिछले पांच साल में 950 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 14 फरवरी 2020 को 108.20 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 फरवरी 2025 को 1183 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 575 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 12 फरवरी 2021 को 171.15 रुपये पर थे। विमता लैब्स के शेयर 12 फरवरी 2025 को 1183 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 210 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है।
43% बढ़ा है कंपनी का तिमाही मुनाफा
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में विमता लैब्स का टैक्स भुगतान के बाद मुनाफा सालाना आधार पर 43 पर्सेंट बढ़कर 17.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 2.9 पर्सेंट बढ़ा है। दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम सालाना आधार पर 21.1 पर्सेंट बढ़कर 91.1 करोड़ रुपये रही है। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का इबिट्डा मार्जिन सालाना आधार पर 496 बेसिस प्वाइंट के सुधार के साथ 37.6 पर्सेंट पहुंच गया है।
