Haryana News

अब घर-घर जाकर की जाएगी पशुओं की गणना, पशुपालकों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

चंडीगढ़ : हरियाणा में पशुओं की गणना के लिए घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश के 21वें पशुधन गणना अभियान का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि वर्ष 1919 में पहली पशुधन गणना हुई थी। इसके बाद से हर 5 साल में पशुधन गणना होती है। यह पशुपालन में नीति निर्माण व पशुपालन क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य करता है।

bhaish

 

मंत्री ने कहा कि जिसके लिए पूरे प्रदेश में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसमें पालतू जानवरों व पोल्ट्री के बारे में आंकड़े इकट्ठे किए जाएगें। इस गणना में गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सुअर, ऊंट, घोड़ा व पोल्ट्री पक्षियों की भी गिनती की जाएगी। यह गणना पशुपालन से जुड़े नागरिकों को डेयरी उपकरणों की जानकारी भी उपलब्ध कराएगी, जो राष्ट्र व प्रदेश के पशुधन क्षेत्र के हित में महत्वपूर्ण हैं।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे