नई दिल्ली

CIBIL Score: आम आदमी की ये 5 गलतिया खराब करती है उनका सिबिल स्कोर, फिर जिंदगी भर होता है पछतावा

नई दिल्ली :- Cibil Score बिगड़ने के ये हैं 5 सबसे बड़े कारण, भूलकर भी न करें ये गलतियां, भविष्य में करना होगा कई मुसीबतों का सामना ज्यादातर लोग सिबिल स्कोर की अहमियत को नहीं समझते हैं. सिबिल स्कोर वह स्कोर होता है, जो एक व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री और भुगतान की आदतों को दर्शाता है. हर व्यक्ति के लिए सिबिल स्कोर अच्छा रखना बहुत ही जरूरी होता है लेकिन कई लोग अपने सिबिल स्कोर को लेकर सीरियस नहीं होते हैं, जिससे उनका सिबिल स्कोर बिगड़ता चला जाता है और उन्हें भविष्य में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं.

paise 3

हम आपको बता दें कि एक अच्छा सिबिल स्कोर होने से आप भविष्य में बैंक से लोन लेकर अपनी पैसों की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं. वहीं अगर आपका सिबिल स्कोर खराब होगा, तो आप मुश्किल समय में बैंक से लोन नहीं ले पाएंगे. ऐसे में हर इंसान के लिए अपने सिबिल स्कोर को अच्छा रखना बहुत ही जरूरी है. आज हम आपको ऐसी 5 गलतियों के बारे में बताएंगे, जो आपके सिबिल स्कोर को सीधे प्रभावित करती हैं. आइए जानते हैं.

अपने बिल और EMI को समय से न भरना

अपने लोन की EMI को समय से न भरना या फिर अपने क्रेडिट कार्ड बिल को समय से न भरने से आपके सिबिल स्कोर पर सीधा असर पड़ता है. ऐसे में अपने लोन की EMI और क्रेडिट कार्ड के बिल को हमेशा समय पर भरें.

क्रेडिट का सही इस्तेमाल न करना

अगर आप क्रेडिट कार्ड यूजर करते हैं, तो आपको कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए. अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट से ज्यादा खर्च न करें. वहीं कोशिश करें कि हमेशा क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 प्रतिशत ही खर्च करें. क्रेडिट का ज्यादा इस्तेमाल सिबिल स्कोर को बिगाड़ सकता है.

क्रेडिट कार्ड को बंद करना या फिर बार बार आवेदन करना

क्रेडिट कार्ड के लिए बार बार आवेदन करने से भी आपका सिबिल स्कोर बिगड़ सकता है. वहीं अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड तो बंद कराते हैं, तो इससे आपकी क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो बढ़ती है और आपकी सिबिल स्कोर कम होता है.

बार बार लोन के लिए आवेदन करना

जब आप लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक आपका सिबिल स्कोर चेक करता है. इसे हार्ड इन्क्वायरी कहा जाता है. ऐसे में बार बार आवेदन करने से भी आपका सिबिल स्कोर कम हो सकता है.

एक साथ ज्यादा लोन लेना

एक साथ ज्यादा लोन लेना भी आपको मुश्किल में डाल सकता है. इससे आप पर फाइनेंशियल प्रेशर बढ़ेगा और आप समय पर ईएमआई नहीं भर पाएंगे, जिससे सिबिल स्कोर प्रभावित होगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे