फाइनेंस

इस बैंक के ग्राहकों के लिए आई जरुरी खबर, बैंक ने वापिस भेजे 18.87 करोड़ के UPI ट्रांजैक्शन

नई दिल्ली :- क्रॉस-बॉर्डर यूपीआई ट्रांजेक्‍शन में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद से बैंक और आरबीआई हरकत में आ गई है. सीमापार से 18.87 करोड़ रुपये के यूपीआई ट्रांजैक्शन  में गड़बड़ी के बाद बैंक ने उसे ग्राहकों के लिए आरक्षित कर दिया है. यह उलटफेर इसलिए किया गया क्योंकि इन लेन-देनों को संसाधित नहीं किया जा सका. यह बात बैंक द्वारा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के साथ किए गए समाधान अभ्यास के दौरान सामने आई.

UPI

संदिग्ध सीमापार लेनदेन वापस

बैंक की ओर से 18.87 करोड़ के  एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के संदिग्ध सीमापार लेनदेन को वापस कर दिया है. यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि इन लेनदेन को संसाधित नहीं किया जा सका. यह बात बैंक द्वारा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के साथ किए खामियों को दुरुस्त करने के अभ्यास के दौरान सामने आई. कर्नाटक बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यूपीआई ग्लोबल पर संदिग्ध लेनदेन की समीक्षा के दौरान समाधान प्रक्रिया में कुछ कमियां पाई गई हैं.

ग्राहक सेवा पर कोई प्रभाव नहीं

बैंक ने कहा कि इसके कारण बैंक के परिचालन या ग्राहक सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. इस मामले की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 17 फरवरी, 2025 को दी गई थी। बैंक ने कहा था कि वह संबंधित राशि की वसूली के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करेगा और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए अतिरिक्त नियंत्रण प्रक्रियाएं भी लागू करेगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे