नई दिल्ली

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, इस शर्त को पूरी करने वाली सभी महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए

नई दिल्ली :- दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई सरकार ने अपने वादों पर अमल की शुरुआत कर दी है। कैबिनेट की पहली बैठक में आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू करने के फैसले पर मुहर लगा दी गई। इसके अलावा बैठक में महिला समृद्धि योजना पर भी चर्चा हुई, जिसके तहत महिलाओं को 2500 रुपए मासिक मदद दी जाएगी। इस बीच बहुत से लोगों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि क्या दिल्ली की सभी महिलाओं को यह पैसा मिलने जा रहा है?

female paise

महिला सम्मान निधि पर चर्चा

कैबिनेट बैठक में महिला सम्मान निधि पर चर्चा हुई। भाजपा ने संकल्प पत्र में महिलाओं को हर माह 2500 रुपए देने का ऐलान किया था। इसके लिए पात्रता की शर्तें, आर्थिक स्थिति का आकलन करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और इसे कैबिनेट में लाया जाएगा। दरअसल सरकार को अभी इसकी नियम-शर्तें तय करनी हैं और इसके बाद रजिस्ट्रेशन भी करना होगा। भाजपा की ओर से 8 मार्च को पहली किस्त देने का वादा किया गया था, जिसमें अभी करीब 15 दिन का समय बचा हुआ है।

सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा, एक शर्त पहले ही तय कर दी थी

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना का पैसा सभी महिलाओं को नहीं दिया जाएगा, यह बात भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में स्पष्ट कर दी थी। यह योजना सिर्फ गरीब परिवार की महिलाओं के लिए है। भाजपा ने संकल्प पत्र में लिखा था ‘हम महिला समृद्धि योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मासिक 2500 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएंगे।’

भाजपा के संकल्प पत्र में महिला समृद्धि योजना पर यह लिखा है-

अब यहां ‘गरीबी’ की परिभाषा क्या होगी यह सरकार को तय करना है। एक निश्चित आय की सीमा तय की जाएगी जिसके दायरे में आने वाले परिवारों की महिलाओं को यह राशि मिलेगी। परिवार की आय के अलावा दो और शर्तें लगभग तय हैं। इनकम टैक्सदाता महिलाओं को भी इस दायरे से बाहर रखा जा सकता है। सरकारी वेतनभोगी और पेंशनभोगी महिलाओं को भी योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे