Haryana News

हरियाणा के किसान अब होंगे मालामाल, हरियाणा सरकार बनाएगी सऊदी अरब जैसे खेत

चंडीगढ़ :- हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। अब हरियाणा के खेत सऊदी अरब की तरह नजर आएंगे। बागवानी विभाग ने ड्राई लैंड एरिया में किसानों की आय बढ़ाने के लिए खजूर की खेती कराने की प्लानिंग की है। इसके लिए अरब देशों में लगने वाले खजूर की बरही किस्म के पौधे मंगवाए गए हैं।

khet

टिशू कल्चर लैब में तैयार किए जा रहे हैं पौधे

बता दें कि ये पौधे राजस्थान में जोधपुर की टिशू कल्चर लैब में तैयार किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार बागवानी विभाग को ये पौधे उपलब्ध करवा रही है। इसके साथ खजूर की खेती करने पर सरकार प्रति एकड़ डेढ़ लाख रुपए तक सब्सिडी दे रही है। इसकी खेती की शुरुआत भिवानी, हिसार, सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जैसे ड्राई लैंड एरिया में हो भी चुकी है। राजस्थान के साथ लगती बेल्ट में खेतों में ये खजूर के पेड़ नजर आएंगे।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे