फाइनेंस

छोटे व्यापारियों के लिए वरदान है MSME Credit Card, सरकार दे रही 5 लाख की लिमिट

नई दिल्ली :- केंद्र सरकार लगातार देश के छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए कई तरह की योजनाएँ चला रही है। इन योजनाओं से छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। मोदी सरकार अब जल्द ही MSME क्रेडिट कार्ड लाने जा रही है। ये क्रेडिट कार्ड छोटे व्यवसायों को सुचारु रूप से चलाने में अहम योगदान देंगे।

nirmla sitaraman

5 लाख की लिमिट के 10 लाख कार्ड बांटेगी सरकार

बीते 1 फरवरी 2025 को भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट 2025 पेश किया था. इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला ने कई बड़े ऐलान किए थे. साथ में 5 लाख की लिमिट वाले क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने का भी वित्त मंत्री ने इसी बजट में ऐलान किया गया था.

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा था कि हम उद्यम पोर्टल (enterprise portal) पर रजिस्टर्ड माइक्रो यानी सूक्ष्म उद्यमों के लिए 5 लाख रुपये की सीमा वाले विशेष कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड (Exclusive Customised Credit Card) शुरू करेंगे. निर्मला सीतारमण के अनुसार, सरकार पहले वर्ष में ही 10 लाख क्रेडिट कार्ड जारी करेगी.

इस तरह करें MSME Credit Card के लिए आवेदन

केंद्र सरकार द्वारा 5 लाख की सीमा वाले क्रेडिट कार्ड रजिस्टर्ड माइक्रो उद्यमों के लिए है. सरकार के नए क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के लिए आवेदन आप उद्यम पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं. इसके लिए आपको msme.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको Udyam Registration पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे