नई दिल्ली

पेट्रोल पंप पर जीरो और राउंड फिगर का नहीं इस चीज़ का रखे ध्यान, 90% होते है इस ठगी का शिकार

नई दिल्ली :- Instagram के बड़े-बड़े सूरमा और रीलबाजों की मुंहज़ुबानी आपने वो पेट्रोल पंप वाला #ज्ञान तो सुना ही होगा. अरे वही कि पेट्रोल भराते समय हमेशा राउंड फिगर में तेल भरवाना चाहिए. ऐसा करने से पेट्रोल की चोरी से बच जाएंगे, वगैरा-वगैरा.मगर सब ज्ञान ही देते हैं, इसका सबूत कोई नहीं देता. अजी सोचिए अगर नंबर 100 के लिए सेट है तो 101 के लिए भी होगा. इसलिए इधर नहीं बल्कि उधर ‘जंप’ मारिए जहां हम बता रहे.

petrol

पहले से सेट होते हैं पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप से जुड़ी एक टिप अक्सर शॉर्ट्स के सूरमाओं और रील्स के रीलबाज़ों की तरफ से दी जाती है. बताया जाता है कि कभी भी राउंड फिगर में पेट्रोल नहीं डलवाने का. मसलन 100 या 500. हमेशा ऑड नंबर में तेल भरवाओ जैसे 102, 505. ज्ञान ये दिया जाता है कि ऐसे नंबर तो पेट्रोल पंप पर पहले से सेट होते हैं. मतलब पेट्रोल चोरी की आशंका हो सकती है. पहले से 100 सेट है तो भले स्क्रीन इतना ही पेट्रोल दिखाए, तेल थोड़ा कम मिलेगा. भइया कहां से आता है ये अद्भुद ज्ञान. कोई सबूत तो दो. वो तो है नहीं. ऐसे ज्ञान के वीडियो तमाम मिलते हैं मगर प्रूफ किसी ने नहीं दिया. वैसे सोचने वाली बात है. अजी आप भी सोचिए. जब 100-500 सेट हो सकते हैं तो 101 और 503 क्यों नहीं. सॉफ्टवेयर क्या इन अंकों पर काम नहीं करेगा. इसलिए पेट्रोल हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से भरवाइए. हां कुछ जरूरी बातें जरूर जान लीजिए.

आंखों की गुस्ताखियां

अब मशीन के अंदर कोई गड़बड़ी है, कोई नंबर सेट हैं तो उसे पकड़ना तो बेहद मुश्किल है. पेट्रोल कम मिला है तो उसको पकड़ने का एक ही तरीका है. या गड्डी से पेट्रोल निकालकर मापा जाए या फिर अलग से बोतल में लेकर चेक किया जाए. बोतल में चेक करने का जुगाड़ तो हर पेट्रोल पंप पर होता है. अगर आपको गड़बड़ी की बू आ रही तो चेक कर लो.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे