नई दिल्ली

सोलर पंप लगाने के लिए मिल रही है पूरे 80% की सब्सिडी, किसान भाई उठा सकते है फायदा

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप पर सब्सिडी दी जाती है. इस योजना के तहत अलग-अलग हॉर्स पावर के सोलर पंप पर सब्सिडी दी जाती है.  यूपी के मुरादाबाद में भी इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है. जो भी कृषक सोलर पंप लगवाना चाहते हैं. वह कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर अपने खेत में सोलर पंप लगवा सकते हैं.

Solar Pump

बोरिंग में की गई सिंचाई की व्यवस्था

कृषि उप निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत सिंचाई के लिए जो बोरिंग हुए हैं, उनके लिए सोलर पंप की व्यवस्था है. इसके साथ ही उस सोलर पंप पर अनुदान भी दिया जा रहा है. इस योजना के तहत 60 प्रतिशत का अनुदान देय है. इसमें अलग-अलग बोरिंग के हिसाब से अलग-अलग हॉर्स पॉवर का सोलर पंप लगाया जाता है और किसान की जरूरत के अनुसार ही उसके खेत पर सोलर पंप लगाया जाता है. उन्होंने कहा कि इसमें अलग-अलग बोरिंग होते हैं. किसी की गहराई ज्यादा होती है. किसी की कम होती है. जिसको देखते हुए बोरिंग पर उसी के हिसाब से हॉर्स पावर का पंप लगाया जाता है और उसे पंप की लागत का 60% सब्सिडी किसान को दी जाती है. इसके साथ ही 40 प्रतिशत कृषक का अंश होता है.

कम पैसों में मिलती है बोरिंग की सौगात

जिससे बहुत ही कम पैसों में उसे सोलर पंप मिल जाता है और वह अपने खेतों की सिंचाई आसानी से कर लेता है. उन्होंने कहा कि मुरादाबाद जनपद में 1020 का लक्ष्य है. इसके साथ ही इसमे जो सभी इच्छुक कृषक हैं, वह तत्काल ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. इसको लेकर आवेदन प्रक्रिया चल रही है. जो भी इच्छुक किसान सोलर पंप लगवाना चाहते हैं. वह कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर अपने खेत पर सोलर पंप लगवा सकते हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे