Haryana News

हरियाणा रोडवेज बसों के यात्रियों की हुई मौज, अब इस कार्ड से नहीं लेनी होगी टिकट

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार द्वारा लोगों को अनेक सुविधाएं दी जा रही है। हाल ही में हैप्पी कार्ड योजना की शुरुआत की गई है, जिससे लोग हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इस योजना का करीब 23 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई थी। इसके तहत हर साल 1000 किलोमीटर फ्री में सफर कर सकेंगे। लाभार्थी को इसके लिए एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। हरियाणा रोडवेज की बसों में ही ये कार्ड मान्य होगा।

bus 4

ये लोग कर सकेंगे आवेदन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत अंत्योदय परिवारों व जिनकी फैमिली आईडी में इनकम एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को हैप्पी कार्ड प्रदान किया जाता है। इसकी मदद से पात्र लाभार्थी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकेंगे। एक हैप्पी कार्ड के लिए लाभार्थी को 50 रुपये का शुल्क देना होता है। बाकी कार्ड की लागत 109 रुपए और कार्ड वार्षिक रख रखाव 79 शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ebooking.hrtransport.gov.in/ पर जाएं।
  • APPLY HAPPY CARD के विकल्प का चयन करें।
  • फैमिली आइडी नंबर भरने के बाद आपके पंजीकृत मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  • इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की लिस्ट या जाएगी, जिस सदस्य का हैप्पी कार्ड बनवाना है उसपर क्लिक करें।

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे