नई दिल्ली

दिल्ली मेट्रो का यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब प्रमाण पत्र के साथ मिलेंगे गिफ्ट

नई दिल्ली :- आगामी महिला दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) शुक्रवार से महिला यात्रियों के लिए पेबल आर्ट व सुडोकू प्रतियोगिता शुरू कर रहा है। ये प्रतियोगिताएं तीन मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।  पहले दिन शुक्रवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर यह प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद तीन मार्च को विश्वविद्यालय और चार मार्च को दिल्ली हाट आईएनए मेट्रो पर आयोजित होगी।
delhi metro

महिला यात्री को पुरस्कार

जिसमें महिला यात्री शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा DMRC इंटरनेट मीडिया एक्स पर डीएमआरसी के हैंडल से शुक्रवार से चार मार्च तक एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी चलाएगा। डीएमआरसी द्वारा पूछे गए प्रत्येक सवाल का सही जवाब देने पर महिला यात्री को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के परिणाम पांच मार्च को डीएमआरसी की वेबसाइट घोषित किया जाएगा। विजेताओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ एक उपयुक्त पुरस्कार मिलेगा।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे