नई दिल्ली

Free Ration News: अब सरकारी राशन के लिए नहीं लगानी होगी डिपो में लंबी लाइन, ATM से मिलेगा अनाज

नई दिल्ली :- अब सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के बाहर लाइन पर लगने से उपभोक्ताओं को छुटकारा मिल जाएगा। जिला पूर्ति कार्यालय ने जिले में चार ग्रीन अनाज एटीएम लगाए हैं। जिनका ट्रायल सफल हो गया है। ग्रीन एटीएम की क्षमता एक दिन में 30 क्विंटल गेहूं व चावल वितरण करने की है। एटीएम से राशन वितरण करने में घटतौली की शिकायत भी नहीं मिलेगी। एटीएम में सभी उपकरण कंप्यूटराइज हैं। राशन कार्ड का नंबर दर्ज करते ही संपूर्ण विवरण उपलब्ध हो जाएगा।

ration ATM

राशन विक्रेताओं को दिया गया प्रशिक्षण

दरअसल, जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से जिले में चार ग्रीन एटीएम देहरादून, ऋषिकेश, सहसपुर, विकासनगर में लगाए गए हैं। राशन वितरण में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसको लेकर ग्रीन एटीएम को ट्रायल पर लिया गया। ट्रायल के दौरान राशन विक्रेताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया। एटीएम का ट्रायल पूरा होने के साथ ही प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है। अब ग्रीन एटीएम का विधिवत संचालन किया जाएगा।

एक घंटे में पांच क्विंटल राशन वितरण

डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि सभी जगहों पर एटीएम का विधिवत संचालन शुरू किया जाएगा। सहसपुर में लगाए गए एटीएम को भी जल्द शुरू किया जाएगा। बताया कि एटीएम एक घंटे में पांच क्विंटल राशन वितरण करने की क्षमता रखता है। जबकि मैन्युअल में एक क्विंटल राशन वितरण करने में तीन घंटे तक का समय लग जाता है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में अन्य दुकानों में भी ग्रीन एटीएम जरूरत के हिसाब से लगाए जाएंगे।

ऐसे करता है ग्रीन एटीएम कार्य

  • ग्रीन एटीएम में सभी उपकरण कंप्यूटराइज है।
  • राशन कार्ड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, अंत्योदय, राज्य खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड के नंबर दर्ज करते ही संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो जाती है।
  • एटीएम में यह भी विकल्प उपलब्ध कराया गया है कि किस योजना में कितना गेहूं, चावल दिया जाना है।
  • ग्रीन एटीएम में यूनिट दर्ज करते ही उनती ही यूनिट अनाज बाहर निकलेगा।
  • इसमें अनाज का वजन भी मशीन के माध्यम से ही किया जाएगा।
  • जिसके बाद मशीन के माध्यम से ही उपभोक्ताओं को गेहूं और चावल मिलेगा।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे