Haryana News

हरियाणा के इन जिलों में फिर से होगा इंग्लिश का एग्जाम, हरियाणा बोर्ड ने जारी किया आदेश

चंडीगढ़ :- हरियाणा में गुरुवार को 12वीं कक्षा का इंग्लिश का पेपर नूंह और पलवल में आउट हो गया था।  पलवल के एक सेंटर पर हुई परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है। इसके साथ ही इस सेंटर के सुपरिंटेंडेंट, पर्यवेक्षक और छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा नूंह में बोर्ड की ओर से सेंटर सुपरिंटेंडेंट, 2 पर्यवेक्षक और 3 छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के खिलाफ लिखा गया है। वहीं पुन्हाना में भी 2 पर्यवेक्षक रिलीव किए गए।

exam student school

जानकारी के मुताबिक, बोर्ड की टीम को नूंह जिले के टपकान के एक सरकारी स्कूल से भी 12वीं का इंग्लिश का पेपर आउट होने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस के बाद टीम ने QR कोड और अन्य सुरक्षा फीचर्स की मदद से पेपर वायरल करने वाले छात्र मोनिश, नफीश और मुश्तकीन को पकड़ा लिया। इस मामले में पर्यवेक्षक शौकत अली, रकमूदीन और सेंटर सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार भी दोषी पाए गए। टीम ने सभी के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है।

बोर्ड की टीम को पलवल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेपर लीक के बारे में जानकारी मिली थी,  जिसके बाद उड़नदस्ता टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंटर सुपरिंटेंडेंट देवेंद्र सिंह, परीक्षार्थी सचिन और पर्यवेक्षक गोपाल दत्त शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गोपाल दत्त शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर में गणित के टीचर हैं। बोर्ड की जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर इस केंद्र पर आयोजित आज की परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है।

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे