नई दिल्ली

सरकार ने पासपोर्ट के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब इस दस्तावेज के बिना नहीं बनवा सकेंगे

नई दिल्ली :- भारत में रहने के लिए लोगों के पास कुछ दस्तावेज होने बहुत जरूरी है. हिंदुस्तान में मुझे कुछ जरूर आए दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी काम के लिए पड़ ही जाती है. अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग तरह के दस्तावेज होते हैं. इनमें पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं. कुछ दस्तावेज ऐसे होते हैं. जिनको न होने पर आप अन्य दस्तावेज का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन खासतौर पर खास कामों के लिए बनाए गए होते हैं.

Passport Online Apply

जमा करने होते हैं जरूरी दस्तावेज

जैसे कि पासपोर्ट अगर किसी को भी विदेश का सफर करना है. तो उसके पास पासपोर्ट होना बेहद जरूरी है बिना पासपोर्ट के कोई भी विदेश का सफर तय नहीं कर सकता. पासपोर्ट बनवाने के लिए भारत में एक तय प्रक्रिया के तहत गुजरना होता है. भारत में पासपोर्ट विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है. जिसके लिए 36 पासपोर्ट कार्यालय मौजूद हैं. यहां जाकर पासपोर्ट के लिए आवेदन देना होता है. जिसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होते हैं.

नियम में बदलाव

पासपोर्ट को लेकर सरकार की ओर से नियम में बदलाव किया गया है. अब पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र यानी बर्थ सर्टिफिकेट लागू कर दिया गया है. हालांकि यह नियम सभी लोगों के लिए लागू नहीं होगा. दरअसल केंद्र सरकार की ओर से पासपोर्ट अधिनियम में बदलाव करते हुए 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद से जन्मे लोगों के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लागू कर दिया है. बिना उसके वह लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन नहीं दे सकेंगे. हालांकि अभी भी जो लोग 1 अक्टूबर 2023 से पहले के जन्मे हैं. वह बर्थ सर्टिफिकेट की जगह जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर अपना ड्राइविंग लाइसेंस या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र जैसे ऑप्शनल डॉक्यूमेंट देकर पासपोर्ट बनवा सकते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे