नई दिल्ली

अमेरिका में भारतीय परिवार ने गौमाता संग किया गृह प्रवेश, ऐसे निभाई परंपरा दिल छू गया VIDEO

नई दिल्ली :- सोशल मीडिया पर एक वीडिया खूब वायरल हो रहा है, जिसमें परदेश में रहकर भारतीय संस्कृति को निभाता एक परिवार इन दिनों लोगों का दिल छू रहा है. कहते हैं कि, भारतीय जहां भी जाते हैं, अपनी संस्कृति, परंपराएं और संस्कार अपने साथ लेकर जाते हैं. इसका उदाहरण वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय परिवार ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपना प्रेम दर्शाया है. दरअसल, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहने वाले एक भारतीय मूल के परिवार ने अपने नए घर में गौमाता को गृह प्रवेश का हिस्सा बनाया. इस दिल छू लेने वाले वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स बढ़चढ़ अपना प्यार लुटा रहे हैं.

gau mata

गृह प्रवेश में दिखी गौमाता

हाल ही में इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक भारतीय मूल के परिवार ने अपने नए घर के गृह प्रवेश (Grah Pravesh) समारोह में एक गाय (गौमाता) का दिल खोलकर स्वागत किया. परिवार द्वारा किए गए इस अनोखे और पारंपरिक अनुष्ठान के वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इनकी तारीफे करते नहीं थक रहे हैं.

संस्कृति और परंपराओं का अनोखा संगम 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता कि, कैसे परिवार सबसे पहले गृह प्रवेश के दौरान गाय “बहुला” को पारंपरिक साज-सज्जा के साथ घर के अंदर लेकर आता है और फिर उसकी पूजा करता है. देखा जा सकता है कि, गाय के शरीर पर लाल सिंदूर के हाथों के निशान बने हुए हैं. इसके साथ ही पीठ पर एक पारंपरिक कपड़ा डाला गया था, जिसमें गोवंश की तस्वीरें बनी हुई हैं. यही नहीं विशेष रूप से एक कटोरे में गाय के लिए भोजन भी रखा गया है. इस दौरान परिवार के सदस्य पूरे विधि-विधान के साथ इस पवित्र अनुष्ठान को पूरा करने में लीन नजर आए. पूजा-अर्चना की रस्म के पूरा होने के बाद आखिर में परिवार के सभी सदस्यों ने गाय (गौमाता) के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर इस कमाल के वीडियो को @bayareacows नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, “हमारी गाय ‘बहुला’ आज लाथ्रोप, CA में एक गृह प्रवेश समारोह में गई, जहां उन्हें बहुत सम्मान और प्यार मिला. धन्यवाद, बहुला.” बता दें कि, यह अकाउंट कैलिफोर्निया के Bay Area स्थित श्री सुरभि गो क्षेत्र (Sri Surabhi Go Ksetra) गौशाला का है, जो अमेरिका में गायों की रक्षा और सेवा के लिए काम करता है.

विदेश में भारतीय संस्कृति की झलक  

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, “गृह प्रवेश में गाय को शामिल करना सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने का प्रतीक है. बहुत सुंदर परंपरा.” दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या यह रीति सिर्फ दिवाली पर होती है या अन्य विशेष अवसरों पर भी?” जैसा कि सभी जानते हैं कि, भारतीय संस्कृति में गाय को देवी लक्ष्मी और पृथ्वी माता का रूप माना जाता है. गृह प्रवेश जैसे शुभ अवसरों पर गाय को घर में लाना शुद्धता, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि विदेश में रहने वाले भारतीय अपनी जड़ों से कितने गहराई से जुड़े हुए हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे