नई दिल्ली

राशन डेपो होल्डर के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया कमीशन में 10 फीसदी की वृद्धि का ऐलान

नई दिल्ली :- राशन डीलरों के कमीशन में 10 फीसदी की वृद्धि की गई है. मंगलवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने यह जानकारी दी है. मंत्री गोदारा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की मंशा को साकार करने की दिशा में सरकार ने इस वर्ष के बजट में राशन डीलरों के कमीशन में वृद्धि करने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को विधानसभा क्षेत्र आसींद में 7 नयी उचित मूल्य की दुकानें खोलने के प्रस्ताव प्राप्त हुए है.

ration depot

मानदेय देने को लेकर हुआ सवाल

दरअसल, विधानसभा में राशन डीलरों को कमीशन के बजाय मानदेय देने का मुद्दा भी उठा. विधानसभा में राशन डीलरों को कमीशन के बजाय मानदेय देने का मुद्दा भी उठा. भीलवाड़ा के आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने पूछा कि क्या सरकार राशन डीलरों को 30,000 रुपये प्रतिमाह देने पर विचार कर रही है? इसके जवाब में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने जवाब किया कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.

500 राशन कार्ड पर दुकान खोलने की प्रक्रिया

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 500 राशन कार्ड पर नई उचित मूल्य की दुकान खोलने की प्रक्रिया तय की गई है. बजट 2025-26 में राशन डीलरों के कमीशन में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है. पहले राशन डीलरों को 137 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलता था, जिसे बढ़ाकर 150.70 रुपये  कर दिया गया है.

एक सतत् प्रक्रिया

उन्होंने आगे बताया कि उचित मूल्य दुकानदार को आंवटित मात्रा के खिलाफ उसके द्वारा वितरित मात्रा के आधार पर कमीशन का भुगतान किया जाता है. 7 अप्रैल, 2010 और 26 दिसंबर, 2019 के विभागीय निर्देश द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत चयनित 500 राशन कार्डो अथवा 2 हजार यूनिट पर नवीन उचित मूल्य दुकान खोले जाने के मापदण्ड निर्धारित है. यह एक सतत् प्रक्रिया है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे