Haryana News

जींद जिले को मिली बड़ी सौगात, अब शहर मे फर्राटे भरेंगी लोकल बसें

जींद :- जींदवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पहले बसों के शहर के अंदर से संचालन न होने से जींद निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जींद से नरवाना, बरवाला, हांसी, असंध समेत दूसरे रूटों पर चलने वाली सभी लोकल बसें अब शहर के अंदर से होकर गुजरेंगी। इसके लिए रोडवेज के जी.एम. राहुल जैन ने कार्य-निरीक्षक को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में बसों को शहर के अंदर से संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। अब तक लोकल रूटों की बसें बाइपास से होकर जा रही थीं। इसकी शिकायत समाधान शिविर में यात्रियों ने डी.सी. से की थी।

haryana roadways bus

विद्यार्थियों व यात्रियों को होगा फायदा

बसों के शहर के अंदर से संचालन से विद्यार्थियों, सिविल अस्पताल, बाजार जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। कई साल पहले पिंडारा के पास नया बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद लोकल रूट की बसों को पुराने बस स्टैंड व शहर के अंदर से चलाने के निर्देश दिए गए थे। इस पर कुछ समय तक तो बसें शहर के अंदर से चलीं, लेकिन अब प्राइवेट बस संचालक बसों को शहर के अंदर से ले जाने की बजाय बाइपास से लेकर निकल जाते हैं। इससे यात्री पुराने बस स्टैंड, लघु सचिवालय के बाहर, एस.डी. स्कूल, पुरानी सब्जी मंडी, पटियाला चौक पर बसों का इंतजार करते रह जाते हैं। कुछ विद्यार्थियों और यात्रियों ने इसकी शिकायत समाधान शिविर में डी.सी. को की तो रोडवेज जी.एम. ने अब दोबारा से आदेश जारी किए हैं।

जी.एम. ने दिए ये निर्देश 

जींद से हांसी, बरवाला, नरवाना, असंध रूट की बसों को नए बस स्टैंड से गोहाना रोड होते हुए लघु सचिवालय, राजकीय कॉलेज, सिविल अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, रानी तालाब, एस.डी. स्कूल, पटियाला चौक से लेकर जाने के आदेश दिए हैं। इनमें प्रत्येक रूट पर 30 से ज्यादा प्राइवेट बसें चलती हैं। इसके अलावा रोहतक रूट की बसों को चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के आगे ठहराव के आदेश जारी किए गए हैं। जी.एम. राहुल जैन ने कहा कि सभी बसें बाइपास जा रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को पेरशानी होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि इन सभी रूटों की बसें शहर के अंदर से चलाएं।

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे