नई दिल्ली

राशन डिपो पर नहीं लग पा रहा अंगूठा तो ना हो परेशान, इस नए तरीके से आसानी से मिलेगा राशन

नई दिल्ली :- अगर आपका अंगूठे के निशान से ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है, तो यह खबर आपके लिए है. शासन की ओर से कार्डधारकों को सहूलियत दी गई है. अब आंख के रेटिना से आसानी से ई-केवाईसी हो सकेगी और राशन की आपूर्ति भी नहीं रुकेगी. सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है. ई-केवाईसी के माध्यम से सरकार कार्डधारकों का सत्यापन करा रही है. अभीतक हाथ के अंगूठे से ही ई-केवाईसी होती  थी. हालांकि नियमों में बदलाव होने के बाद आंख के रेटिना से भी ई-केवाईसी हो सकेगी.

Ration

ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर किसान और मजदूर होते हैं. मेहनत करने की वजह से इनके हाथ की उंगलियों की रेखा मिट जाती है. कई बार तम्बाकू की वजह से भी हाथ में बनी धारियां मिट जाती हैं. इससे अंगूठा लगाते वक्त निशान मैच नहीं करता है. कई लोगों की ई-केवाईसी अंगूठा मैच नहीं होने की वजह से हुआ है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नियमों में परिवर्तन हुआ है. अब आंख के रेटिना से बेहद आसानी से ई-केवाईसी हो जाएगा और परेशानी नहीं होगी.

चार लाख हैं कार्डधारक

जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि चार लाख 53 हजार राशन कार्ड धारक हैं. इनका ई-केवाईसी कराया जा रहा है. जिले में 19 लाख 19 हजार सदस्य राशन कार्ड से जुड़े हुए हैं. अभी तक अंगूठे के निशान से ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध थी. हालांकि अब नियमों में बदलाव किया गया है. अब आइरिश स्कैन के माध्यम से ई-केवाईसी कराई जाएगी. पात्रों का राशन न रुकने पाएं. यह शासन की प्राथमिकता है.

77 प्रतिशत हुआ है ई-केवाईसी

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 77 प्रतिशत से अधिक राशन कार्ड धारकों ने ई-केवाईसी करा ली है. शेष कार्डधारकों की ई-केवाईसी कराई जा रही  है. आइरिश स्कैन के बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया तेज होगी. कोटेदार ई-पास मशीन से ई-केवाईसी कर रहे हैं. नई सुविधा को ई-पास मशीन से जोड़ा जाएगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे