नई दिल्ली

दिल्ली मे नई सरकार बनते ही झुग्गी वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, DDA बनाएगा 10 हजार फ्लैट

नई दिल्ली :- देश की राजधानी दिल्ली में स्लम बस्तियों के जीर्णोद्धार का काम जारी है। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक निजी फर्म को ट्रांजेक्शन एडवाइजर बनाया है।
flats

झुग्गी बस्तियों में बनाए जाएंगे फ्लैट

इस फर्म को 10 पुनर्वास प्रोजेक्ट के आकलन की जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञात हो कि अशोक विहार इलाके के जेजे क्लस्टर में रहने वालों के लिए नए फ्लैट बनाए गए हैं। उसी तरह अन्य झुग्गी बस्तियों में भी फ्लैट बनाए जाएंगे।

डीडीए ने दिया सात महीने का समय

डीडीए ने पिछले साल 13 दिसंबर को व्यवहार्यता मूल्यांकन और डेवलपर्स की भागीदारी के लिए निजी फर्म को अनुबंध पत्र जारी किया था। 10 परियोजनाओं में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों के 26,438 घरों वाले 19 जेजे (झुग्गी झोपड़ी) क्लस्टर शामिल हैं। आकलन के लिए डीडीए ने सात महीने का समय दिया है।

लगभग 10,000 घरों वाले छह जेजे क्लस्टर शामिल

इसके तहत दिलशाद गार्डन और कालकाजी में एक-एक जबकि शालीमार बाग और पीतमपुरा को कवर करने वाली एक अन्य परियोजना को प्राथमिकता दी गई है। तीन परियोजनाओं में लगभग 10,000 घरों वाले छह जेजे क्लस्टर शामिल हैं।  यह जानकारी दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। इसके मुताबिक, दिल्ली में 675 जेजे बस्तियों में से 350 डीडीए के अधिकार वाली जमीन पर मौजूद है।

नीति में बदलाव को दी थी मंजूरी

डीडीए ने गत वर्ष नवंबर में एलजी वीके सक्सेना की अध्यक्षता में एक बैठक की थी, जिसमें इसने अपने झुग्गी बस्ती एवं पुनर्वास नीति में बदलाव को मंजूरी दी थी।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे