ये भैंस ATM की तरह निकालती है पैसे, घर बैठे दूध बेचकर कर सकते हैं मोटी कमाई
नई दिल्ली :- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले किसान दुधारू पशुओं का पालन कर पैसे कमाते हैं. इन पशुओं के जरिए किसानों को कई तरह से इनकम होती है. दुधारू पशुओं के दूध को बेचकर किसान अच्छी इनकम करते हैं. किसान भाई घर में भैंस का पालन तो करते हैं, लेकिन कई बार भैंस की नस्ल अच्छी न होने पर उनको ज्यादा मुनाफा नहीं हो पाता. इसलिए किसान भाइयों को अधिक मुनाफा कमाने के लिए जाफराबादी नस्ल की भैंस का पालन करना चाहिए.

80 हजार से शुरू होती है कीमत
जाफराबादी भैंस अन्य भैंसों की नस्लों में अलग है. किसान इस भैंस का पालन कर अच्छी इनकम कर सकते हैं. इस नस्ल की भैंस की कीमत बाजार में 80 हजार से शुरू होती है और एक लाख रुपए तक ये भैंस बिकती है. अगर आप भी भैंस खरीदने जा रहे हैं तो जाफराबादी नस्ल की भैंस की पहचान जरूर करें. इस नस्ल की भैंस का सिर काफी बड़ा होता है. इसके सींग गर्दन के किनारों की ओर मुड़े हुए होते हैं. इस भैंस के कान लंबे चौड़े और नीचे लटके हुए होते हैं. भैंस पालन के जरिए अच्छी इनकम का स्रोत भैंस का दूध है. अगर अच्छी नस्ल की भैंस को पाला जाए तो दूध की अधिक पैदावार होती है. जाफराबादी नस्ल की भैंस रोजाना एक टाइम 15 से 16 लीटर तक दूध देती है.इसके दूध में फैट की मात्रा भी अधिक होती है

