चलता फिरता ATM है इस नस्ल की गाय, हर रोज बाल्टी भर के देती है 25 लीटर दूध
नई दिल्ली :- बलिया राजकीय पशु चिकित्सालय नगर के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसडी द्विवेदी ने कहा कि पशु पालकों के लिए ‘होल्स्टीन फ्रीजियन’ नस्ल की गायों का कोई जवाब नहीं है. पशुपालक इस गाय का पालन पोषण कर मालामाल बन सकते है. इन गायों का दूध अधिक मात्रा के साथ गुणवत्ता से भी भरपूर होता है. होल्स्टीन फ्रीजियन नस्ल की गाय अधिकतर सफेद रंग की होती है. इसके ऊपर काला या लाल रंग का निशान रहता हैं. हालांकि कुछ-कुछ में काले और लाल दोनों ही रंग के धब्बे पाए जाते हैं. इसका दूध साढ़े तीन से चार प्रतिशत वसा, A1 और A2 बीटा कैसिइन प्रोटीन, मैक्रोन्यूट्रिएंट्स, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है.

देती है 20 से 25 दूध
इसका दूध न केवल पोषक तत्वों से भरपूर होता है. बल्कि रोज कम से कम 20 से 25 दूध भी देती है, लेकिन इसे साधारण गायों की तुलना में अधिक ख्याल रखना पड़ता है. दरअसल, इन्हें गर्मी बहुत लगती है.ठंडी में तो कोई बात नहीं, लेकिन गर्मी के दिनों में इन्हें लू न लगने दें. इन्हें पंखे के नीचे रखना चाहिए. वैसे लोग कूलर की व्यवस्था कर लेते हैं. गर्मी में हमेशा पानी पिलाते रहें. सब मिलाकर इनको गर्मी से बचाने की आवश्यकता होती है. पशु पालक 4 किलो दूध के हिसाब से 1 किलो पशु आहार और 30 ग्राम प्रतिदिन नमक जरूर खिलाएं. हर 6 महीने पर कीड़े की दवा दे. मिनरल मिक्चर 50 ग्राम सुबह और शाम देना कारीगर साबित होगा. हरे चारे जरूर खिलावे इससे दूध भी बढ़ेगा और पशु जल्द बीमार भी नहीं पड़ेगा.

