Haryana News

हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला, 10 मार्च को होने वाले पेपर को किया रद्द

चंडीगढ़ :- हरियाणा में छठी से आठवीं कक्षा तक की परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया गया है। पहली परीक्षा को 15 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। जिसके तहत 10 मार्च को होने वाली सभी परीक्षाएं अब 25 मार्च को होंगी। पेपर प्रकाशन में देरी और अन्य व्यवस्थाएं पूरी न होने के कारण यह फैसला लिया गया है। ताकि स्कूलों और शिक्षा विभाग को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सके और परीक्षाएं बिना किसी बाधा के आयोजित की जा सकें।

HBSE

बता दें कि हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने बाल वाटिका से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाओं की डेटशीट 1 मार्च को ही जारी कर दी थी। जिसके तहत बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेंगी। वहीं छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलनी थीं। लेकिन अब ये परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेंगी। बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा तक की परीक्षाएं लगातार आयोजित की जाएंगी। जबकि छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षाओं के बीच एक से तीन दिन की छुट्टियां दी गई हैं।

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे