नई दिल्ली

दिल्ली में वाहन चालकों के लिए बुरी खबर, पुलिस को ये गाड़ियां धड़ाधड़ जब्त करेने के आदेश

नई दिल्ली :- राजधानी की सड़कों पर बसों का ब्रेक डाउन होने से अक्सर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटना ट्रैफिक पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहती है। दिल्ली की सड़कों पर जाम लगने का मुख्य कारण सड़क की क्षमता से अधिक गाड़ियों का दबाव, लेन अनुशासन का पालन न करना, रोड की स्थिति ठीक न होना और अवैध पार्किंग और बस ब्रेक डाउन भी सबसे कारण है।
traffic police

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने अब डीटीसी के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देने की योजना बनाई है, ताकि ब्रेक डाउन हुई बसें ज्यादा समय तक सड़कों पर खड़ी न रहें। उन्हें जल्दी ठीक कर सड़क से हटाया जाए क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि सड़कों पर बस ब्रेक डाउन होने की वजह से घंटों-घंटों जाम लग जाता है। एडिशनल सीपी ट्रैफिक सत्यवीर कटारा के मुताबिक, अनुमान है कि दिल्ली में हर दिन करीब 200 से 250 बसें ब्रेक डाउन होती हैं। इस कारण अलग-अलग इलाकों में बसों के ब्रेक डाउन के कारण जाम जैसी समस्या हो जाती है।

राहत मिलने की उम्मीद

यही कारण है कि पहले ब्रेक डाउन के बाद जहां बसें घंटों तक सड़क पर खड़ी रहती थीं अब उन्हें ठीक करके जल्द से जल्द सड़क से हटा दिया जाएगा, जिससे जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।इन बसों पर अधिक दबाव होता है जबकि इन्हें मैकेनिक द्वारा ठीक करने के बाद ही सड़क से हटाया जा सकता है। अब प्रशिक्षण ले चुके ट्रैफिक पुलिसकर्मी ब्रेक डाउन बसों को तुरंत साइड लगवाकर दबाव कम करेंगे और जाम की स्थिति नहीं बनने देंगे।

डीटीसी के साथ मिलकर बनाया ब्रेक डाउन ग्रुप

सड़कों पर खराब बसों की समस्या को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डीटीसी के साथ मिलकर एक ब्रेक डाउन ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में ट्रैफिक पुलिस और डीटीसी के स्टाफ को जोड़ा गया है। ताकि अगर कोई बस का ब्रेक डाउन हो जाए तो तुरंत उसकी सूचना ग्रुप पर दी जाए और जल्द से जल्द बस को ठीक कर वहां से हटा दिया जाए ताकि जाम वाली नौबत न बन सके।

हर सर्किल में दो टीआई को दिया जाएगा प्रशिक्षण

बस ब्रेक डाउन की स्थिति से निपटने के लिए हर सर्किल में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका पहला बैच अगले सप्ताह से शुरू होना है। प्रशिक्षण ले चुके पुलिसकर्मी सड़कों पर खड़ी खराब बसों को हटाने और जाम की समस्या से निपटने में अहम भूमिका निभाएंगे।

अन्य एजेंसियों से भी ली जा रही मदद

सड़कों की स्थिति ठीक न होना भी जाम लगने का मुख्य कारण है। ऐसे में जहां-जहां सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है उसे ठीक करने के लिए कई एजेंसियों के इंजीनियरों से मदद ली जा रही है। इन एजेंसियों में दिल्ली नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली मेट्रो, एनएचएआइ के इंजीनियर शामिल हैं।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे