नई दिल्ली

इस बार गर्मी में दबा कर चलाएं आपका AC, इस ट्रिक से केवल 30% आएगा बिजली बिल

नई दिल्ली :- गर्मी के मौसम में AC की ठंडक तो राहत देती है, लेकिन बिजली बिल बढ़ने की चिंता हर किसी को सताती है. खासकर जब बिल हर महीने जेब पर भारी पड़ने लगे. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक छोटे से बदलाव से बिजली बिल में 30 फीसदी तक की बचत हो सकती है? जी हां, एक्सपर्ट का कहना है कि AC को 27 डिग्री पर सेट करने से न सिर्फ ठंडक बनी रहती है, बल्कि बिजली की खपत भी कम होती है.

ac

दरअसल, मध्य प्रदेश क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, एक शोध में पाया गया कि यदि घरों में AC का तापमान 27 डिग्री पर सेट किया जाए, तो बिजली की खपत में 30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है. इसका कारण यह है कि हर 1 डिग्री तापमान बढ़ाने से AC की ऊर्जा खपत में 6% तक की गिरावट आती है. वहीं, 18 डिग्री पर AC चलाने से कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है और बिल भी ज्यादा आता है.

कमरे को तेजी से ठंडा करने की गलतफहमी

वहीं, खरगोन के मंडलेश्वर निवासी नयन जैन (डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिशियन) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अक्सर लोग AC को 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं, यह सोचकर कि इससे कमरा जल्दी ठंडा होगा. जबकि, 18 या 27 डिग्री पर सेट करने से ठंडक पहुंचने में लगने वाला समय लगभग समान रहता है. कम तापमान सेट करने से कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे न केवल बिजली की खपत बढ़ती है, बल्कि मशीन पर भी अधिक दबाव पड़ता है. इससे AC की लाइफ भी कम हो सकती है.

AC के साथ सीलिंग फैन का करें इस्तेमाल

नयन जैन का कहना है कि AC के साथ-साथ सीलिंग फैन का इस्तेमाल करने से भी कमरे में ठंडक बनी रहती है. बिजली की बचत भी होती है. AC का तापमान 27 डिग्री पर सेट करके टाइमर 2 घंटे के लिए लगा दें और हल्की स्पीड पर सीलिंग फैन चला दें. इससे कमरे में ठंडी हवा बनी रहेगी और बिजली का बिल भी कम आएगा. इस छोटे से बदलाव से बिजली की अच्छी खासी बचत हो सकती है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे