नई दिल्ली

दिल्ली में महिलाओं के लिए बड़ा झटका, AAP ने शुरू की हुई फ्री बस सेवा पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली :-  दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार (18 मार्च) को राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से दिल्ली की सड़कों पर नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. मंत्री पंकज सिंह ने कहा, ”बसों की कमी को दूर करने के लिए वेंडर्स के साथ बैठकें की गई हैं, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि बसों की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी. पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर नई बसें शामिल की जाएंगी, जिससे बसों की संख्या में निरंतर वृद्धि होगी.” उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से मांग के अनुसार हर सप्ताह बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, और इस महीने के अंत तक 1,900 से 2,000 नई बसें सड़कों पर उतरेंगी.  इनमें 12 मीटर और 9 मीटर लंबाई की बसें शामिल होंगी, जो मेक इन इंडिया के तहत निर्मित हैं. कुछ तकनीकी कमियों को दूर करने के बाद ये बसें संचालन के लिए तैयार हैं.

Bus 1

मुफ्त बस सेवा जारी

दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रखेगी, जिससे उनकी यात्रा सुविधाजनक बनी रहे. पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा, और उनकी जगह नई इलेक्ट्रिक बसें लाई जाएंगी. मोहल्ला बसों के संदर्भ में, वेंडर्स को 6 महीने का समय दिया गया है, जिसके भीतर वे आवश्यक प्रमाणपत्र जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, 9 मीटर लंबाई की बसें उन मार्गों पर चलाई जाएंगी जहां बड़ी बसें नहीं चल सकतीं. जहां यात्रियों की संख्या अधिक है, वहां बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके. परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम (DTC) को लाभदायक बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्रदान करने और महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा जारी रखने के साथ-साथ, अगले वित्तीय वर्ष में DTC को लाभ में लाने का लक्ष्य है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे