Haryana News

हरियाणा के इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, तेज आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश

चंडीगढ़ :- हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है। प्रदेश में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। आज से 2 दिन तक मौसम में बदलाव रहेगा। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आज सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

barish 8

फिर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ 

वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आज आंशिक बादल व रात में हवा चलने व गरज चमक के साथ कई जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इससे हरियाणा में एक बार फिर आंशिक बादल छाए रहेंगे।

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे