नई दिल्ली

बादाम से भी ज्यादा कई गुना ज्यादा ताकतवर और रेट में सस्ती है ये चीज, स्टील जैसी मजबूत हो जाती है हड्डियां

नई दिल्ली :- तिल के बीज खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. तिल के बीज में कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. लड्डू बनाने में तिल के बीज का उपयोग होता है. इसके अलावा, इसे चटनी में भी इस्तेमाल किया जाता है. भुने हुए तिल का उपयोग शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं. सुबह खाली पेट भुना तिल खाने से हड्डियों के लिए भी बहुत लाभ मिलता है. तिल में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. बता दें कि 100 ग्राम तिल में 975 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. जबकि, 100 ग्राम बादाम में 269 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. यानी तिल में कैल्शियम की मात्रा बादाम से करीब 3.5 गुना ज्यादा होती है.

seeds

अगर आपको भी गठिया या हड्डियों से संबंधित कोई समस्या है, तो इसे खाने से आपको बहुत राहत मिल सकती है. सुबह खाली पेट तिल खाना रक्तचाप (blood pressure) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. तिल में मैग्नीशियम पाया जाता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसके अलावा, तिल में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. इस प्रकार, रक्तचाप के मरीज इसे सेवन करने से हृदय रोग का खतरा कम कर सकते हैं. सुबह खाली पेट भुना तिल खाना दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि तिल में विटामिन बी पाया जाता है जो कैविटी के खतरे को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा, इसे चबाने से मसूड़े भी मजबूत होते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे