Haryana News

चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोडवेज विभाग ने बढ़ाई बसों की संख्या

सोनीपत :- अगर आप देर शाम किसी काम से चंडीगढ़ जाना चाहते हो तो अब आपको मुरथल या बहालगढ़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, बल्कि सोनीपत बस अड्डे से ही आपको बस उपलब्ध हो जाएगी। सोनीपत रोडवेज विभाग ने सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया है और अंतिम बस शाम के 6 बजे सोनीपत बस अड्डे से भेजने का फैसला किया गया है। इससे पहले चंडीगढ़ के लिए अंतिम बस शाम के 5 बजे सोनीपत बस अड्डे से निकलती थी। परंतु एक अतिरिक्त बस और रूट पर तैनात किए जाने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।  गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ जाने के वाले यात्रियों की संख्या सोनीपत बस अड्डे पर काफी अधिक रहती है। राजधानी तथा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में स्थित होने के कारण अक्सर लोगों को काम पड़ता रहता है। सोनीपत से चंडीगढ़ जाने में करीब 4 से 5 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में कई बार अगर सुबह जल्दी कोई कार्य हो तो यात्रियों को शाम को ही चंडीगढ़ जाने के लिए सोनीपत से निकलना पड़ता था। परंतु शाम को 5 बजे के बाद बस सेवा उपलब्ध न होने की वजह से यात्रियों को जी.टी. रोड पर से चलने वाली बसों पर निर्भर रहना पड़ता था।

bus

शंभू बॉर्डर खुलने से भी मिलेगी बड़ी राहत

दूसरी तरफ शंभु बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन की वजह से अब तक सोनीपत से कटरा, सोनीपत से लधुयाना, सोनीपत से अमृतसर, सोनीपत से जलंधर जाने वाली बस सेवाएं प्रभावित थीं। बसों को अतिरिक्त चक्कर काटने पड़ रहे थे, लेकिन अब पंजाब सरकार द्वारा शंभु बॉर्डर को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  ऐसे में बसें जी.टी. रोड पर अब सीधी जा पाएंगी। इससे यात्रियों के समय में भी बचत होगी।

सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़कर हुई 26

सोनीपत से चंडीगढ़ रूट पर रोडवेज विभाग द्वारा बसों की संख्या बढ़ाने से यात्रियों को राहत मिली है। अब उक्त रूट सोनीपत रोडवेज विभाग की 26 बसें चलेगी। इसके अतिरिक्त कई बसें सोनीपत से दिल्ली और फिर दिल्ली से चंडीगढ़ भी चलती है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे