नई दिल्ली

भारत की गली-गली में बिकने इस गोली सोडा ने विदेशों में मचाई धूम, अमेरिका समेत यूरोप में जबरदस्त डिमांड

नई दिल्ली :- भारत का पारंपरिक पेय गोल्ली सोडा अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी से अपनी जगह बना रहा है. अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और खाड़ी देशों में इसकी मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है. यह जानकारी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने रविवार को दी. APEDA के अनुसार, भारत ने फेयर एक्सपोर्ट्स के साथ साझेदारी कर गोल्ली सोडा की आपूर्ति को सुनिश्चित किया है. इसे गोल्ली पॉप सोडा के रूप में फिर से ब्रांड किया गया है और खाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी रिटेल चेन लुलु हाइपरमार्केट में बेचा जा रहा है.

goli soda india
goli soda india

संस्थान ने बताया कि यह पेय, जो कभी भारतीय घरों में बहुत लोकप्रिय था, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में शानदार वापसी कर रहा है. इसके पीछे स्ट्रैटेजिक एक्सपेंशन और आधुनिक रिसाइकिलिंग की अहम भूमिका रही है. इसके अलावा, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और खाड़ी देशों में गोल्ली सोडा के ट्रायल शिपमेंट सफलतापूर्वक भेजे गए हैं, जिससे इस पेय को ग्लोबल बाजार में तेजी से पहचान मिल रही है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे