गोल्ड रेट

सोने के भाव हुए धड़ाम ,अगले महीने तक इतना सस्ता होगा सोना

नई दिल्ली :- सोने के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में सोने के  दाम काफी कम हुए हैं। वहीं, विशेषज्ञों ने भी सोने के दामों को लेकर अपनी राय पेश की है। सोने (Gold Rate Hike) के दाम भविष्य में किस स्तर पर रहेंगे, इसको लेकर भी भविष्यवाणी सामने आई है।

Gold

सोने के साथ चांदी में भी गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 22 व 24 कैरेट सोने की कीमत में कमी दर्ज की गई है।  वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। आप भी सोने (Gold Rate Hike) और चांदी को खरीदना चाह रहे हैं तो एक बार रेट जरूर जान लें।

इस वजह से कम हो रहे दाम

देश में सोने के दामों के पीछे परंपरांए भी मायने रखती है। देश में शादियों का सीजन खत्म हो चुका है। खरमास के चलते शादी-विवाह जैसे शुभ काम नहीं हो रहे हैं। परंतु, सर्राफा बाजार में सोने-चांदी (Gold Rate Hike) की खरीदारी हो रही है। आप सोने-चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो रेट जरूर चेक कर लें।

दामों में आई गिरावट

आज सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने के एक तोले की कीमत 83,800 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, 24 कैरेट तोले सोने (Gold Rate Hike) का भाव 88,200 रुपये दर्ज किया गया है। इसी प्रकार चांदी 98500 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। सर्राफा व्यापारी सुभाष शर्मा के अनुसार सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है। चांदी प्रति किलो चांदी 500 रुपये कम हुई है। चांदी 99000 से प्रति किलो 98500 रुपये पर आ गई है।

इतने गिरे सोने के दाम

सर्राफा एक्सपर्ट सुभाष शर्मा के अनुसार 22 व 24 कैरेट सोने (Gold Rate Hike) के दाम में कमी आई है। 22 कैरेट तोला सोना 84 हजार रुपये से 83,800 रुपये में आ गया। यानी की दामों में 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति तोला 88,400 रुपये के भाव से खरीदा गया था। जो आज 88,200 रुपये पर आ गया है।

आगे कैसे रहेंगे दाम

विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बढ़ रहे सोने के दामों में गिरावट का बड़ा कारण फिलहाल सोने की मांग में कमी है। खरमास की वजह से सोने की डिमांड में कमी के कारण यह गिरावट आई है। आने वाले दिनों में सोने (Gold Rate Hike) में कुछ और डीप देखने को मिल सकते हैं। यह गिरकर 87 हजार तक जा सकते हैं। परंतु, सोने के दामों में इतनी ज्यादा कमी नहीं आएगी, यह स्थिर जैसी स्थिति में अगले महीने तक रह सकते हैं, उसके बाद फिर से बढ़ सकते हैं।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे