Haryana News

मेट्रो के इस प्रोजेक्ट से हरियाणा में आसान होगा सफर, दस गुना तक उछाल सकते है जमीनों के भाव

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार की तरफ से एक बड़ी और धांसू योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत दिल्ली से करनाल तक मेट्रो चलाए जाने को लेकर ऐलान किया गया है। बता दे कि दिल्ली में रहने वाले लोगों को एक और मेट्रो लाइन सेवा का लाभ मिलने वाला है, आज हम आपको सरकार के इसी प्रोजेक्ट के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है। यह योजना न सिर्फ ट्रैवल टाइम को घटाएगी, बल्कि इकोनामिक ग्रोथ को भी चार गुना कर देगी। किसानो की जमीन की कीमतों में भी इस प्रोजेक्ट की वजह से उछाल देखने को मिलने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि मेट्रो इतनी खास क्यों है, बता दे कि इसका सीधा असर अपने टाइम और पॉकेट दोनों पर पड़ेगा। करनाल से दिल्ली पहुंचने में अभी दो से तीन घंटे का समय लग जाता है।

delhi metro

 

इसके विपरीत, अगर रोड पर जाम हो तो यह समय और भी बढ़ जाता है परंतु मेट्रो प्रोजेक्ट के बाद यह समय काफी कम हो जाएगा। साथ ही आपका पेट्रोल और डीजल का खर्चा भी बचेगा और आप आसानी से सफर कर पाएंगे। दिल्ली में रहने वाले लोगों को तो ट्रैफिक जाम की आदत सी हो गई है, परंतु करनाल से आने जाने वाले लोगों के लिए मेट्रो का यह प्रोजेक्ट काफी अहम होने वाला है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली सफर करते हैं। सरकार की तरफ से दांवा किया जा रहा है कि इस नए मेट्रो प्रोजेक्ट की वजह से युवाओं में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मेट्रो निर्माण के दौरान इंजीनियर, मजदूर, तकनीकी विशेषज्ञ और कई लोगों को रोजगार मिलने वाला है। हरियाणा सरकार पहले ही करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने में लगी हुई है, अब मेट्रो प्रोजेक्ट इस प्लान को आगे बढ़ाने में काफी अहम होने वाला है कनेक्टिविटी काफी आसान हो जाएगी।

 

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे