कैची धाम में भक्तों के लिए शुरू हुई नई सेवा, अब ट्रैफिक जाम में बर्बाद नहीं होगा टाइम
नई दिल्ली :- कैची धाम में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। अब श्रद्धालु शटल सेवाओं से कैंची धाम पहुंचेंगे। भीमताल मार्ग और ज्योलीकोट-भवाली मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। शटल सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वीकेंड पर सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी।

शटल सेवा का विवरण
- भीमताल मार्ग का उपयोग कर कैंची दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटकों के वाहन इंडस्ट्रियल एरिया भीमताल पार्किंग स्थल में पार्क होंगे और उसके बाद भक्तजन शटल सेवा से कैंची दर्शन के लिए जाएंगे।
- ज्योलीकोट-भवाली मार्ग का उपयोग कर कैंची दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटक वाहन भवाली सेनिटोरियम के पास स्थित कैंची बाईपास पर 1.5 किमी संख्या पर स्थित पार्किंग स्थल में पार्क होंगे और श्रद्धालु शटल सेवा से कैंची दर्शन के लिए जाएंगे।
कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
गरमपानी : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को नींब करौरी धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने से हाईवे पर घंटों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। हाईवे पर आवाजाही कर रहे यात्री तथा पर्यटक वाहन जहां-तहां फंसे रहे और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह कैंची धाम में बाबा नींब करौरी के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। देश के कोने कोने से पहुंचे बाबा भक्तों की संख्या दोपहर तक बढ़ती चली गई है। ऐसे में नीब करौरी के जयकारों से समूचा कैंची धाम क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

