नई दिल्ली

31 मार्च के बाद इन लोगों का राशन कार्ड से हटेगा नाम, लाखों परिवार हो सकते है बाहर

नई दिल्ली :- खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभुकों का शत प्रतिशत ई-केवाईसी आवश्यक है। ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक निर्धारित है। सभी गुलाबी एवं पीला राशनकार्डधारी लाभुक अपने नजदीकी डीलर से ई-केवाईसी करा लें। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी पूर्ण नहीं कराने वाले लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। यह बातें पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कही। वे 25 मार्च को समाहरणालय परिसर से  जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू सहित अन्य उपस्थित थे।

Ration Card

आपूर्ति विभाग, पलामू की ओर से पांच जागरुकता रथ का परिचालन किया जा रहा है। हरी झंडी दिखाये जाने के बाद से जागरुकता रथ के माध्यम से खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं अंतर्गत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न/सामग्री की जानकारी दी जा रही है। जागरुकता रथ जिले के विभिन्न गांवों में जाकर बैनर, पोस्टर-पंपलेट एवं माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने बताया कि मुख्य रूप से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, चीनी वितरण योजना आदि के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छतरपुर एवं हुसैनाबाद में अनुमंडल स्तर पर एक-एक एवं सदर अनुमंडल क्षेत्र के लिए तीन जागरुकता रथो का परिचालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराया जा रहा है। प्रवासी मजदूर/ लाभुक वर्तमान में जहां हैं, वहीं पर अपने किसी भी नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकानदार से ई-केवाईसी पूर्ण करा सकते हैं। ई-केवाईसी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं शिकायत दर्ज कराने के लिए 1967/1800-212-5512 पर लोक शिकायत प्रबंधन प्रणाली से संपर्क कर सकते हैं।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे