Haryana News

हरियाणा में आम जनता को मिली बड़ी राहत, अब घर बैठे अपडेट कर सकेंगे फैमिली आईडी

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार ने फैमिली आईडी में जुड़े गलत नामों को हटाने तथा सही नामों को जोड़ने का प्रावधान शुरू कर दिया है। राज्य सरकार के पास सामान्य फीडबैक के आधार पर लगातार शिकायतें आ रही थी। इसलिए इस प्रकिया को चालू किया गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। परिवार पहचान पत्र (PPP) प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि फैमिली आईडी में किसी भी तरह की त्रुटियां नहीं रहनी चाहिए। अगर किसी तरह की त्रुटियां हैं, तो प्रशासन को उनके तुरंत समाधान करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक अपने खुद के मोबाइल फोन से merapariavar.haryana.gov.in की सरकारी वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

ppp

 

1 महीने के भीतर पूरी होगी प्रक्रिया

नागरिक अपने खुद के मोबाइल फोन से merapariavar.hariyana.gov.in की सरकारी वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 30 दिन के अंदर-अंदर सारी प्रक्रिया पूरी कर व्यक्ति का नाम जोड़ने या हटाने की कार्यवाही को कर लिया जाएगा। डा. सतीश खोला ने बताया कि शिकायत दर्ज करने के लिए पहले मेरा परिवार साइट लागिन करें एवं अवांछित हटाने का विकल्प चुनें। यदि आप स्वयं को वर्तमान फैमिली आइडी से हटाना चाहते हैं तो स्वयं को अवांछित के रूप में चिन्हित करें। यदि आप वर्तमान फैमिली आइडी में बने रहना चाहते हैं तो स्वयं को आवश्यक के रूप में चिन्हित करेंगे।

करीब डेढ़ लाख शिकायतों का होगा निवारण

परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कार्डिनेटर डा. सतीश खोला के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दी गई संशोधन की अनुमति के बाद करीब डेढ़ लाख शिकायतों का निवारण होने की उम्मीद है। कई शिकायतें ऐसी हैं, जो बार-बार की जा रही हैं, लेकिन उन्हें किसी भी स्तर पर ठीक नहीं किया जा सकता। परिवार पहचान पत्र में यदि किसी बुजुर्ग की आय अधिक दिखाई गई है, तो एक साल के बैंक खाते की डिटेल साइट में दिए गए विकल्पों पर अपलोड कर उसे कम कराई जा सकती है।

 

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे