Haryana News

हरियाणा के इस जिले में बनेगा 800 मेगावाट का नया पावर प्लांट, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

यमुनानगर :-  हरियाणा के यमुनानगर में दीनबंधु सर छोटू राम थर्मल पावर प्लांट में 1400 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा. झज्जर के बाद अब यमुनानगर बिजली उत्पादन करने वाला राज्य का दूसरा जिला बन जाएगा. बता दें कि यहां पहले से ही 300- 300 मेगावाट की 3 इकाइयां चल रही हैं. अब 800 मेगावाट की तीसरी यूनिट का शिलान्यास 14 अप्रैल को किया जाएगा. इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं.

power plant

PM मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नई यूनिट का शिलान्यास करने आ सकते हैं. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इस दौरे को लेकर 14 अप्रैल की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है. भाजपा पदाधिकारियों द्वारा बैठकों का दौर शुरू हो चुका है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लांट के अलावा प्रदेश में कोयला आधारित 3 और थर्मल पावर प्लांट हैं. यमुनानगर में 800 मेगावाट की नई इकाई लगने के बाद प्रदेश का कुल उत्पादन 1400 मेगावाट हो जाएगा.

मेक इन इंडिया के तहत बनेगी नई यूनिट

वर्तमान में यहां 300- 300 मेगावाट की दो इकाइयों से बिजली बनाई जा रही है. इसके अतिरिक्त, जिले में करीब 40 मेगावाट पन बिजली यूनिट से भी उत्पादन किया जा रहा है. नई यूनिट को ‘मेक इन इंडिया’ के तर्ज पर स्थापित किया जाएगा, जो पूर्ण रूप से स्वदेशी होगी. फिलहाल, यहां 300- 300 मेगावाट की दो यूनिट्स लगाई जा चुकी हैं. जून 2024 में सरकार द्वारा 800 मेगावाट की नई यूनिट के निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन चुनाव आचार संहिता और एनवायरमेंट क्लियरेंस न मिलने के कारण काम रुक गया था. इस परियोजना पर करीब 6,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे