मनोरंजन

Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी ने अपने ठुमको से जीती महफिल, जबरदस्त डांस देखती रह गई पब्लिक

मनोरंजन डेस्क :- हरियाणा की धड़कन कहीं जाने वाले Sapna Choudhary किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है. हर कोई सपना के डांस का दीवाना है. हरियाणा की देसी क्वीन अपने ठुमको से महफिल को जीत लेती है.  Big Boss Fame सपना चौधरी ने देश के लगभग हर कोने में अपने डांस का जलवा दिखाया है. सपना के एक Show के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. हर उम्र वर्ग के लोग सपना के डांस के दीवाने हैं. ना केवल हरियाणा बल्कि आसपास के राज्य में भी सपना की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.

sapna choudhary dance

वायरल हो रहा है नया डांस वीडियो

सपना के डांस को लेकर लोगों के मन में कितनी दीवानगी है इसका अंदाजा तो उनके किसी भी स्टेज Show से लगाया जा सकता है. जैसे ही सपना का कोई नया गाना या डांस वीडियो आता है वह आग की तरह Internet पर फैल जाता है. सपना की कातिलाना अदाएं हर किसी को मदहोश कर देती है. इसी कड़ी में सपना का एक और डांस वीडियो Social Video पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

Stage Show के जरिये पूरी दुनिया में बनाई पहचान

इस वीडियो में देसी क्वीन एक हरियाणवी गाने पर लटके झटके दिखा रही है. न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे देश भर में सपना के डांस परफॉर्मेंस की डिमांड बढ़ गई है.  बिहार, यूपी के साथ-साथ राजस्थान में भी उनके काफी चाहने वाले हैं.  उन्होंने Stage Show के माध्यम से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. सपना जैसे ही अपना कोई डांस वीडियो इंटरनेट पर डालती है तो वह रातों-रात ट्रेंड हो जाता है.  इस बार भी सपना का एक ऐसा ही डांस लोगों को दीवाना बना रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

कातिल अदाओं ने जीता लोगों का मन 

उन्होंने हरियाणवी सॉन्ग ‘तुना-तुना’ पर ऐसी कमर मटकाई कि हर कोई देखता रह गया. अगर आपने अभी तक इस वीडियो को नहीं देखा है तो आप अभी इसे देख सकते हैं. सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को देखकर आप खुद ही समझ जायेंगे कि उनकी कितनी ज्यादा Demand है. सोशल मीडिया पर उनका डांस आते ही Viral हो जाता है. लेकिन  इस ‘तुना-तुना’ गाने में सपना का एक धांसू अंदाज दिख रहा है . गाने के एक-एक बोल पर सपना के बेहतरीन स्टेप्स और कातिलाना अदाओं ने लोगों के मन मोह लिए है.

तुना-तुना गाने पर सपना चौधरी का धाकड़ डांस

इस डांस में सपना चौधरी ने पीला सूट और दुपट्टा पहन रखा है. जैसे ही उन्होंने डांस शुरू किया, लोग भी उनके साथ जुड़ने लगे.  सपना के दिल की बात सुनने के लिए भीड़ बेताब  हो गई और उनके हर एक Move पर लोग अपना दिल हारते चले गए. तुना-तुना गाने पर सपना ने स्टेजतोड़ धाकड़ डांस किया है.

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है. उन्होंने ये वीडियो अपने Instagram Account से अपलोड किया है. उन्होंने अपने डांस के वीडियो में Caption लिखा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि ‘Hookstep’ पर reel बनाओ ओर हमे tag करो. जिस पर Fans लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उन्हें प्यार दे रहे हैं. हरियाणा की क्वीन के देसी डांस को जो भी एक बार देखता है, उनका दीवाना हो जाता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे