मौसम

हरियाणा में दिन का पारा पहुंचा 42.1 डिग्री, लू को लेकर येलो अलर्ट जारी

हिसार :- प्रदेश में सोमवार को दिन का तापमान 42.1 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही कई जिलों में दिन में लू चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। भारतीय मौसम विभाग ने लू को लेकर 10 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कोई असरदार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। साथ ही थार मरुस्थल से सीधी शुष्क और उष्ण पश्चिमी हवाओं ने वातावरण की नमी को सोख लिया है।

Garmi 2

इसके अलावा सुबह से शाम तक चमकदार धूप निकल रही है। आमतौर पर अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम सुहावना रहता है और अंतिम सप्ताह में धीरे-धीरे गर्मी अपने रंग दिखाती है। मगर, इस साल अप्रैल की शुरुआत में ही प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू की परिस्थितियां बनने लगी हैं। सोमवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। यह सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले तीन चार दिनों में प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में गर्मी अपने प्रचंड तेवर दिखाएगी और लू चलने की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। 9 अप्रैल को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मौसम में आंशिक बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे