Haryana News

हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को राहत, CM नायब सैनी ने किया ये बड़ा फैसला

चंडीगढ़ :- हरियाणा में बीजेपी की नायब सिंह सैनी सरकार ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के कार्यान्वयन को सीएम नायब सैनी ने तकनीकी और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित रहे. इस बैठक में एनईपी को पूर्ण रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.  इसी के साथ इस साल से न्यू एजुकेशन पॉलिसी हरियाणा में पूरी तरह से लागू की जा सकती है. इसके अलावा, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीएम नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 15 अप्रैल तक किताबें मिलेंगी.

cm

प्राइवेट स्कूलों के बच्चों और अभिभावकों को किताबें खरीदने में जिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, उसका भी समाधान मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार ने निकाल दिया है. सीएम सैनी ने ऐलान किया है कि प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब किसी भी बुक शॉप से किताबें खरीद सकते हैं.

हर जिले में होंगे मॉडल संस्कृति महाविद्यालय

इतना ही नहीं, हरियाणा के हर जिले में एक महाविद्यालय को चुना गया है, जिसे मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा. सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा बजट 2025-26 के भाषण में शिक्षा को लेकर जितने भी ऐलान हुए थे, उन सभी योजनाओं को तीव्र गति से शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे