किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम मानधन योजना से हर महीने मिलेंगे ₹3000 रुपये
नई दिल्ली :- देश के करोड़ों किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तरह ही एक और लाभकारी योजना है – PM किसान मानधन योजना, जो असंगठित क्षेत्र के लघु और सीमांत किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को 60 साल की उम्र के बाद ₹3000 मासिक पेंशन देती है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ।

PM Kisan Maandhan Yojana Highlights
| योजना का नाम | पीएम किसान मानधन योजना | 
|---|---|
| लाभार्थी | लघु और सीमांत किसान | 
| लाभ | ₹3000 मासिक पेंशन (60 साल के बाद) | 
| योगदान राशि | ₹55 से ₹200 प्रतिमाह (आयु पर निर्भर) | 
| आवेदन माध्यम | CSC सेंटर / ऑनलाइन | 
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष | 
| अधिकतम आयु | 40 वर्ष | 
| पेंशन शुरू | 60 वर्ष के बाद | 
योजना की पात्रता क्या है?
- 
किसान की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
- 
वह लघु या सीमांत किसान होना चाहिए (यानी 2 हेक्टेयर तक जमीन वाला)। 
- 
उसके पास PM किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकरण होना जरूरी है। 
- 
कोई अन्य सरकारी पेंशन योजना से लाभ न ले रहा हो। 
कितना अंशदान करना होगा?
आपकी उम्र के आधार पर आपको योजना में मासिक योगदान देना होगा:
- 
18 वर्ष – ₹55 प्रति माह 
- 
30 वर्ष – ₹110 प्रति माह 
- 
40 वर्ष – ₹200 प्रति माह 
60 वर्ष की आयु के बाद सरकार ₹3000 प्रतिमाह की पेंशन आपके बैंक खाते में सीधे जमा करेगी।
PM Kisan Maandhan Yojana में आवेदन कैसे करें?
- 
नजदीकी CSC सेंटर जाएं। 
- 
आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि रिकॉर्ड और मोबाइल नंबर साथ ले जाएं। 
- 
ऑपरेटर फॉर्म भरकर आपको पेंशन यूनिक नंबर (PEN) प्रदान करेगा। 
- 
मासिक अंशदान ऑटो-डेबिट सुविधा के जरिए किया जाएगा। 
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- 
योजना की वेबसाइट पर जाएं: maandhan.in 
- 
‘Self Enrollment’ विकल्प चुनें। 
- 
आधार और बैंक विवरण भरें। 
- 
OTP वेरिफिकेशन के बाद योजना से जुड़ जाएं। 
योजना के लाभ
- 
जीवन भर आर्थिक सुरक्षा मिलती है। 
- 
पारदर्शी और आसान प्रक्रिया, बिना बिचौलिए के लाभ। 
- 
किसान की मृत्यु होने पर पति/पत्नी को 50% पेंशन का प्रावधान। 
- 
सरकार के द्वारा पूरी तरह से सुरक्षित निवेश। 
जरूरी सावधानियाँ
- 
योजना से बाहर निकलने पर आपको निवेश राशि ब्याज सहित वापस मिल सकती है। 
- 
यदि पेंशन लेने से पहले मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को फंड ट्रांसफर होता है। 
 
				


